{"_id":"68966ff3745382d5fe021a24","slug":"540-liters-of-mag-chemical-stolen-from-tanker-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141717-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टैंकर से 540 लीटर एमएजी केमिकल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टैंकर से 540 लीटर एमएजी केमिकल चोरी
विज्ञापन
रिफाइनरी की मार्केट में जांच करती टीम। स्रोत : उड़नदस्ता
पानीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल और सीआईडी पानीपत की संयुक्त ने पानीपत रिफाइनरी के नैफ्था क्रेकर प्लांट की मार्केट में वीरवार रात को टैंकर से एमएजी केमिकल चोरी करने के मामले में दो लोगों को काबू किया है जबकि एक अन्य भाग गया।
टीम ने आरोपियों से 540 लीटर एमएजी केमिकल, पाइप समेत अन्य सामान बरामद किया है। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल और सीआईडी पानीपत की टीम को रिफाइनरी के नेफ्था क्रेकर प्लांट की मार्केट में टैंकरों से केमिकल चोरी करने की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो गुजरात नंबर के टैंकर से दाे व्यक्ति वॉल खोलकर एमएजी केमिकल कीप व पाइप की मदद से कैन में निकाल रहे थे। एक अन्य व्यक्ति उनके पास खड़ा था। इसके बाद टीम ने दो लोगों को काबू कर लिया। उनकी पहचान सुनील सैनी वासी गढ़ी सराये थाना शहर गोहाना जिला सोनीपत व टैंकर चालक पुष्पेंद्र वासी जोहरपुर थाना टिन्डवारी जिला बांदा यूपी के रूप में हुई। वहीं एक व्यक्ति टीम को देखकर भाग गया। आरोपी सुनील कुमार ने बताया भागने वाला आरोपी गौरव वासी बाल जाटान जिला पानीपत है। टीम ने मौके से 18 कैन (30 लीटर क्षमता की) बरामद की। इनमें 540 लीटर एमएजी केमिकल, कीप लोहा व लाइप, टैंकर भरा हुआ मिला। ब्यूरो