फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी के शव के टुकड़े कर रजवाहे में फेंका, धड़ बरामद

चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी के शव के टुकड़े कर रजवाहे में फेंका, धड़ बरामद

Tue, 19 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी के शव के टुकड़े कर रजवाहे में फेंका, धड़ बरामद
चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी के शव के टुकड़े कर रजवाहे में फेंका, धड़ बरामद
विज्ञापन

समालखा। एक कॉलोनी में रहने वाले एक राजमिस्त्री ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर गांव जौरासी रजवाहे में फेंक दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रजवाहे इसे धड़ से नीचे के हिस्से को बरामद करते हुए मृतका के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन अफसाना की उसके पति ने हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद उसने शव को टुकड़ों में काटकर रजवाहे में फेंक दिया है। उसने आरोप लगाया कि वह शराब पीने का आदी था और अपने दोस्तों को घरों पर लाकर शराब पिलाता था। इसी बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा भी रहता था। वह मृतका के चरित्र पर भी संदेह करता था। भाई बताया कि उसकी बहन की शादी 2005 में हुई थी। पहले उन्होंने लव मैरिज की थी लेकिन परिवार वालों ने उनकी अरेंज मैरिज कर दी थी। मृतका के चार बच्चे हैं।

मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन और उसका पति 9 मार्च को यहां जागरण में आए थे। उन्होंने कुछ दिनों के लिए यहां छोड़ने की बात कही लेकिन उसके पति ने मना कर दिया। वहीं इस बारे में चौकी इंचार्ज कृष्ण का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज कर लिया है। साथ ही रजवाहे से धड़ से नीचे का हिस्सा बरामद किया है और शव के बाकी हिस्सों की तलाश जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed