फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एटीएम में चोरी का प्रयास, एक चोर चोरी की बाइक सहित काबू

एटीएम में चोरी का प्रयास, एक चोर चोरी की बाइक सहित काबू

Thu, 10 Jan 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
एटीएम में चोरी का प्रयास, एक चोर चोरी की बाइक सहित काबू
एटीएम में चोरी का प्रयास, एक चोर चोरी की बाइक सहित काबू
विज्ञापन

सनौली। गांव उझा रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम के बाहर का शटर उखाड़ कर पैसे निकालते एक चोर को चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। दूसरा चोर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला । चोर एटीएम के बाहर का शटर तोड़ कर एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम में घुसे तो साथ लगते मकान में सो रहे एटीएम चौकीदार विशाल की आंखे खुलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना चांदगीबाग पुलिस पहुंची तो एक चोर को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए चोर को सीआईए-वन के हवाले कर दिया। जिसकी निशानदेही पर दिनभर पुलिस ने कई जगहों पर छापेेमारी की।

मंगलवार रात 2 बजे सड़क किनारे बने एसबीआई बैंक के एटीएम लगे दुकान का शटर उखाड़ कर चोरी करने का प्रयास कर रहे दो चोरों में से एक चोर को पुलिस को रंगे हाथ पकड़ लिया। साथ ही दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। चौकीदार विशाल ने बताया कि उसे शटर उखड़ने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उसने वहां जा कर देखा, तो वहां दो चोर एटीएम में चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिन्होंने मौके पर आकर एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एक बाइक चोरी की वारदात का भी कबूलनामा किया। जिससे बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed