फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर मंगलवार को किया था मॉल व दुकानें सील

-नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर मंगलवार को किया था मॉल व दुकानें सील

Fri, 12 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
-नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर मंगलवार को किया था मॉल व दुकानें सील
16 में से अधिकतर दुकानें खुलीं, मॉल व बैंक्वेंट हाल फिलहाल सील
विज्ञापन

पानीपत। प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के बाद 16 में से अधिकतर दुकानों को अनसील कर दिया है। मॉल व बैंक्वेट हाल की अभी भी सीलिंग है। निगम अधिकारियों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर ही दुकानदारों को अनसील करने की बात कही है।

नगर निगम की ओर से मंगलवार को सेक्टर-11 स्थित मॉल, बैंक्वेट हॉल व करीब 16 दुकानों को सील कर दिया था। नगर निगम अधिकारियों ने इनके द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने का आरोप था। भाजपा जिला प्रधान प्रमोद विज बुधवार को इसके समर्थन में उतर आए थे और निगम की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की थी। इन सबके बीच दुकानदारों ने बुधवार व वीरवार को अपना-अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया। नगर निगम की ओर से सील की गई 16 में से अधिकतर दुकानों वीरवार को पूरी तरह से अनसील कर दिया। वीरवार को दुकानों में फिर से खरीदारी शुरू हुई। हुडा सेक्टरवासियों ने दुकान खुलने पर राहत की सांस ली। एक दुकानदार राकेश विज ने बताया कि उसने प्रॉपर्टी टैक्स पहले भी जमा कराया था, लेकिन इसमें कुछ कमी रह गई थी। नगर निगम ने उसकी दुकान को सील कर दिया था। उसने निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दिया है। उसकी दुकान वीरवार को शुरू हो गई। उसको प्रतिदिन करीब 70 हजार रुपये की सेल का घाटा हुआ है। इस संदर्भ में नगर निगम कमिश्नर शिवप्रसाद शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर नियमानुसार कार्रवाई की थी। अब दुकानदारों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दिया है और उनकी दुकानों को अनसील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed