फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पानीपत गुरुद्वारा पहली पातशाही द्वारा शहर में निकाला गया नगर कीर्तन

पानीपत गुरुद्वारा पहली पातशाही द्वारा शहर में निकाला गया नगर कीर्तन

Sat, 23 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पानीपत गुरुद्वारा पहली पातशाही द्वारा शहर में निकाला गया नगर कीर्तन
गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश उत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा पहली पातशाही से नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब और पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन नूरवाला से शुरू होकर बरसत रोड, जसबीर कॉलोनी, इंदिरा विहार कॉलोनी होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।
सिख युवाओं ने गतके के करतब दिखाए। कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन किया। संगत ने जगह-जगह नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। दूध, चाय, मिष्ठान, चावल का प्रसाद भी बांटा। श्री गुरुद्वारा पहली पातशाही के प्रधान ने बताया कि कौमी एकता के प्रतीक नगर कीर्तन का उद्देश्य गुरु नानक देव जी की उन शिक्षाओं को याद दिलाना है, जिसमें समस्त मानव जाति को एक ईश्वर की संतान बताते हुए सच की कमाई करने पर बल दिया है। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन में सबसे आगे पंज प्यारे चल रहे थे। उनके पीछे मार्ग की सफाई करते संगत चल रही थी। जिसके पीछे श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप पालकी साहिब में सुशोभित था। बाजार में इस स्वरूप को माथा टेकने वालों की होड़ लगी रही। पालकी साहिब के पीछ संगत शबद कीर्तन और सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए चल रही थी। नगर कीर्तन में वाहन पर सवार हजूरी रागी जत्थे ने भी शबद कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय किया।
विज्ञापन

लड़कियों का गतका रहा आकर्षण
नगर कीर्तन के दौरान लड़कियों ने शहर के हर चौक पर युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। युद्ध के कौशल के देखने के लिए बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोगों के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी शामिल हुए। तलवार बाजी, आतिशबाजी, गतका को देखने के लिए लगातार चौक पर भीड़ उमड़ती ही जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगत के लिए लगाया स्टॉल
नगर कीर्तन के गुजरने वाले मार्ग पर समाज सेवी संस्थाओं की ओर से खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। विभिन्न स्थानों पर संस्थाओं ने नगर कीर्तन के स्वागत के लिए और नगर कीर्तन में शामिल संगत की सेवा के लिए जलपान की व्यवस्था की थी।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
गुरु पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। बाजार से जाने वाले सभी बड़े वाहनों को बंद करने के साथ-साथ नगर कीर्तन के शुरू होने के कुछ देर नगर कीर्तन मार्ग की ओर जाने वाले दोपहिया वाहन को भी बंद कर दिया गया। ताकि नगर कीर्तन के दौरान जाम की स्थिति न बने।

पूर्व मेयर ने चलाया सफाई अभियान
पूर्व मेयर और पार्षद भूपेंद्र सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाश उत्सव पर नगर कीर्तन के दौरान सफाई की सेवा की। नगर कीर्तन के दौरान संगत के लिए लगाए खाद्य पदार्थों के पैकेटों और छिलकों को उठाकर रेहड़ियों में भरवाया।

फोटो-19 से 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed