{"_id":"5a3abd974f1c1bc1678c2b27","slug":"51513799063-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 20 राशन डिपो की सप्लाई सस्पेंड, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 20 राशन डिपो की सप्लाई सस्पेंड, नोटिस जारी
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 20 राशन डिपो की सप्लाई सस्पेंड, नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डीएफएससी ने स्टॉक पहुंचे बिना पीओएस मशीन से चीनी वितरण करने का मामला सामने आते ही जिले के संबंधित 20 राशन डिपो की सप्लाई सस्पेंड कर दी है और सबको नोटिस जारी कर दिए हैं। विभाग रिकॉर्ड की जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेगा। वहीं डिपोधारकों ने डीएफएससी से मिलकर तीन माह पहले डिपो में भेजी गई मसूर की दाल के वितरण के बारे में गाइडलाइन मांगी। डीएफएससी ने पूरे उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन अनुसार आगामी कदम उठाने का भरोसा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा इस माह के राशन में गेहूं व बाजरा के साथ चीनी भी दी जानी है। डिपो पर गेहूं व बाजरा पहुंच गया है, जबकि चीनी अभी पहुंची नहीं है। इधर, जिले के 20 राशन डिपोधारकों ने चीनी का स्टॉक आए बिना ही गेहूं व बाजरे के साथ चीनी का वितरण भी दिखा दिया। विभागीय अधिकारियों की ऑनलाइन चेकिंग के दौरान इन डिपो पर चीनी वितरण में गड़बड़ी पकड़ी। विभागीय अधिकारियों ने एक बार तो कानूनी कार्रवाई करने का फैसला ले लिया था, लेकिन विभागीय अधिकारी अब अपने स्तर पर कार्रवाई को तैयार हुए हैं। डीएफएससी ने संबंधित 20 डिपो की सप्लाई सस्पेंड कर दी है। विदित है कि पिछले दिनों बाजरा वितरण में भी इस तरह से लापरवाही बरती गई थी। डिपोधारकों ने स्टॉक बिना ही पीओएस मशीन से बाजरा वितरण कर दिया था। डीएफएससी ने इसमें 209 डिपोधारकों को नोटिस जारी किए थे।
डिपोधारकों ने डीएफएससी से मिलकर रखी बात
डिपोधारकों पानीपत डिपोधारक एसोसिएशन के बैनर तले डीएफएससी से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा। प्रधान राजेश शर्मा, डिपोधारक सतीश कुमार, बृजेश, संजय कुमार, राजेश, बलवंत व वीरेंद्र ने बताया कि डिपो में तीन माह पहले मसूर की दाल आई थी। विभाग के अनुसार प्रति कार्ड पांच-पांच किलो दाल दी जानी है। जिसकी परमिशन अब तक नहीं मिल पाई है। मसूर की दाल डिपो में सड़ रही है। अधिकारी दाल को लेकर स्थिति स्पष्ट करें।
विज्ञापन
जिले के 20 राशन डिपोधारकों ने चीनी का स्टॉक आए बिना पीओएस मशीन में चीनी का वितरण दिखा दिया। वे सब ऑनलाइन चैकिंग में पकड़े गए। इन सभी डिपो की सप्लाई सस्पेंड कर दी है और इनको नोटिस जारी कर दिए हैं। इसमें जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अनीता खर्ब, नियंत्रक, डीएफएससी, पानीपत।