फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

-देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन

Fri, 10 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
-देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में सातवीं वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दिनेश रावल व महिला वर्ग में रजनी सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स बनी। वहीं बाकी खिलाड़ियों का भी मैदान पर प्रदर्शन अच्छा रहा। कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन भी खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रस्तुति दी। पुरुष वर्ग में दिनेश रावल व महिला वर्ग में रजनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। विशाल को भी प्रदर्शन संतोषजनक रहने पर पुरस्कृत किया। का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। देवेंद्र प्राणनाथ ने मंच संचालन किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। जिसमें कवलजीत प्रथम, आंचल द्वितीय और प्रियंका व कुलदीप संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्या डॉ. सरोज मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर उप-प्राचार्या संजू अबरोल, डॉ. वीना जांगड़ा, डॉ. सरोज चौहान व डॉ. नरेश ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed