फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डीआरएम को निरीक्षण में मिली खमियां, अधिकारियों को लगाई फटकार

डीआरएम को निरीक्षण में मिली खमियां, अधिकारियों को लगाई फटकार

Sun, 03 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
डीआरएम को निरीक्षण में मिली खमियां, अधिकारियों को लगाई फटकार
डीआरएम के निरीक्षण में मिली खामियां, अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। उत्तर रेलवे के डीआरएम अंशुल गुप्ता ने मॉडल रेलवे स्टेशन पानीपत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति अर्धनग्न अवस्था में नहाते हुए मिला। जिसके बाद स्थानीय आरपीएफ टीम ने उसे स्टेशन परिसर से भगाया। व्यक्ति को नहाता देख डीआरएम ने रेलवे अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और इस तरह के काम को बंद करवाने के आदेश दिए। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन की साफ सफाई पर भी सवाल उठाए।
डीआरएम शनिवार दोपहर बाद करीब 1:28 मिनट पर पानीपत स्टेशन पर डीआरएम स्पेशल में पहुंचे। ट्रेन से उतरते ही सीधा स्टेशन मास्टर कक्ष में गए और पानीपत से रेलवे के परिचालन के बारे में अधिकारियों से जानकारी। इसके बाद इंक्वायरी पर पहुंचे और रेलों के बारे में सूचना साफ तरीके से लिखने के बारे में निर्देश दिए। ट्रेनों की समय सारणी का नया बोर्ड लगाने के आदेश दिए। वहीं बाहर निकलकर पानीपत रेलवे की पुरानी बिल्डिंग को नया बनाने के लिए कहा। लेकिन कार्यकारी अभियंता कार्य आरडी कल्याण ने कहा कि नई बिल्डिंग बनाने के लिए प्रस्ताव पास नहीं किया गया है। उसके बाद डीआरएम निरीक्षण करते हुए परिसर से बाहर गए और पार्किंग को लेकर अधिकारियों से नक्शें की मांग की और अधिकारियों ने मौके पर ही स्टेशन परिसर और पार्किंग का नक्शा दिखाया।
विज्ञापन

डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी कैंटीन का भी निरीक्षण किया। वहां पर रेट लिस्ट के बारे में पूछा और कैंटीन संचालक को साफ-सुथरा सामान रखने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने यात्रियों के लिए बनाए गए वेटिंग रूम और उसमें बने शौचालय का निरीक्षण किया। जिसके अंदर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। वहीं पर रेलवे परिसर में बने अस्पताल का भी निरीक्षण किया और साफ सफाई और दवाइयों की भी जांच की। अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिला और बताया गया कि वह करनाल रेलवे स्टेशन पर सेवाएं देने जा रहे है। इसके बाद वे मॉडल टाउन की तरफ लोको पायलट विश्राम ग्रह में निरीक्षण के लिए पहुंचे और वहां पर स्थिति का जायजा लिया। विश्राम ग्रह में पहले से मौजूद रेल ड्राइवरों ने डीआरएम को एक शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत स्टेशन के निरीक्षण में कई खामियां नजर आई। जिन्हें मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को ठीक करने के लिए आदेश दे गए और लोको पायलट द्वारा दी गई शिकायत की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने अपनी शिकायत में ओएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अंशुल गुप्ता, डीआरएम, दिल्ली डिविजन उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed