{"_id":"5941467d4f1c1b250b8b499c","slug":"51497450109-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना प्रदर्शन कर अधीक्षक अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना प्रदर्शन कर अधीक्षक अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-1
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला पानीपत ने अधीक्षक अभियंता उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय के बाहर सुबह दो घ्ंाटे प्रदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान बलवान सिंह ने और मंच संचालन जिला सचिव भलेराम ने किया।
जिला प्रधान बलवान सिंह ने मांग कि हरियाणा सरकार प्रदेश के बोर्ड, निगम, कॉरपोरेशन, विश्वविद्यालय, नगर पालिकाओं और स्थानीय निकायों से रिटायर्ड कर्मचारियों पर सातवां वेतन आयोग लागू करने के लिए आदेश जारी करे और एरियर का भुगतान शीघ्र कराया जाए। सर्व कर्मचारी संघ के साथ सरकार से जिन मुद्दों पर सहमति बनी थी, वे शीघ्र लागू हों। राज्य उप प्रधान मंगल सिंह ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें 80 यूनिट बिजली प्रतिमाह फ्री दी जाए। इसके साथ ही विकलांग भत्ता, शिक्षा भत्ता भी रिटायर्ड कर्मचारियों को दिया जाए। मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कश्मीर सिंह, आजाद ज्वारा, ईश्वर शर्मा, राजपाल, राजकुमार शर्मा, सतबीर चालिया, कलीराम, शिवचंद्र, रामफल गुर्जर, मांगेराम आदि मौजूद रहे।