फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   51,000 people will tie a thread of vow on a 51-foot flag in the procession.

Panipat News: शोभायात्रा में 51 फीट के ध्वज पर 51 हजार लोग बांधेंगे मन्नत का धागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
51,000 people will tie a thread of vow on a 51-foot flag in the procession.
श्री हनुमान जन्मोत्सव के लिए बैठक करते सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदा​धिकारी। स्रोत : संस्था
पानीपत। श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव समिति व श्री अवध धाम सेवा समिति ने देवी मंदिर से अवध धाम मंदिर कुटानी रोड तक जाने वाली श्री हनुमंत अवध धाम शोभायात्रा के लिए संपर्क तेज कर दिया है। समिति ने शनिवार को सुखदेव नगर में बैठक की। सुखदेव नगर पार्क एसोसिएशन ने समिति के पदाधिकारी को सम्मानित किया गया और शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

समिति के संयोजक समाजसेवी संजय अग्रवाल ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के लिए नगर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। शोभायात्रा में 51 फीट के ध्वज पर 51 हजार लोग अपनी मन्नत का धागा बांधकर अपने मनोरथ पूर्ण करेंगे। पानीपत में दूसरी बार हनुमानगढ़ी के हनुमान का रथ खींचने के लिए लाखों लोग देवी मंदिर के अंदर इस यात्रा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

दो अप्रैल को पूरा शहर बाबा के भजनों व जयकारों से गूंजायमान होगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी दयानंद महाराज, दाऊजी महाराज, कांता देवी महाराज, अरुण दास महाराज, राधे-राधे महाराज, ब्रह्म ऋषि महाराज, वेद गोसाई महाराज, सीताराम महाराज व पं. निरंजन पाराशर यात्रा में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। इस अवसर पर सुभाष नारंग, पप्पू जुनेजा, वीरेंद्र सिंगला, अश्विनी सरदाना, योगेश गोयल, सागर आनंद , वेद पराशर, रवींद्र सैनी, मास्टर मुकेश बॉस,राजपाल जैन, पार्षद नवल जिंदल, पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, प्रीतम गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed