फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   50 thousand cheated every day on the pretext of bonus and amount

हर दिन बोनस और रकम का झांसा देकर 50 हजार ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
50 thousand cheated every day on the pretext of bonus and amount
किला थाना क्षेत्र में ठगी के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में ठग ने एक नकली एप्लीकेशन बनाई और लोगों को फंसाने के लिए झांसा दिया कि निवेश के बदले में उन्हें हर दिन बोनस के साथ रुपये मिलेंगे। एक युवक ने जैसे ही 50 हजार रुपये निवेश किए, वैसे ही कंपनी बंद कर दी गई। वहीं दूसरे मामले में एक महिला के खाते से ठग ने यूपीआई के जरिए 38310 रुपये निकाल लिए। जबकि महिला ने दावा किया है कि वह पेटीएम का प्रयोग करती नहीं है। दोनों ही मामलों में किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामलों जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठगी नंबर-1
हनुमान कॉलोनी निवासी शिवम कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को उन्होंने इंवेस्टमेंट एप्लीकेशन जोइन फाइनेंस लिमिटेड को http//zionfinance.in से डाउनलोड किया था। इसमें रुपये निवेश करने के बदले हर एक दिन के हिसाब से बोनस के साथ रुपये मिलने का वादा किया गया था। उन्होंने इसमें 50 हजार रुपये अपने बैंक खाते से गूगल-पे के जरिए ट्रांसफर कर दिए। अब उपरोक्त कंपनी काम करना बंद कर गई। शिवम का कहना है कि उपरोक्त एप्लीकेशन नकली है। उनके साथ किसी ने धोखाधड़ी से अपने झांसे में फंसाकर रकम ठग ली।
विज्ञापन

ठगी नंबर दो-
खेल बाजार निवासी रेशमी ने बताया कि उसके खाते से 26 अगस्त से लेकर एक सितंबर तक 38310 रुपये का आहरण हुआ। एसबीआई बैंक से रिपोर्ट ली तो पता चला कि यह पेटीएम यूपीआई के जरिए नकदी निकाली गई है। पीड़िता ने बताया कि वह पेटीएम का प्रयोग नहीं करती है। इसके बावजूद खाते से रकम निकल गई। उन्होंने बैंक और ऑनलाइन साइबर सेल से शिकायत की है। बैंक ने खाता ब्लॉक कर दिया है। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed