{"_id":"6355a94017072b288f1dd064","slug":"50-percent-vat-reduced-on-png-panipat-news-knl1253984137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनजी पर घटाया 50 प्रतिशत वैट, उद्यमियों ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनजी पर घटाया 50 प्रतिशत वैट, उद्यमियों ने जताया आभार
विज्ञापन
पानीपत। सीएम मनोहरलाल ने लगभग छह माह पहले पीएनजी की सप्लाई पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का ऐलान किया था। अब सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है। सरकार ने पीएनजी पर 50 प्रतिशत वैट कर कम कर दिया है। अब वैट 6.30 प्रतिशत से घटाकर 3.15 कर दिया है, यानि 10 हजार रुपये की पीएनजी खर्च करने पर उद्यमियों को सरकार की ओर 315 रुपये की राहत मिलेगी। सरकार के इस कदम का उद्यमियों ने स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि पानीपत में 70 प्रतिशत उद्योग बायोमास पर शिफ्ट हो चुके हैं। उद्यमी पीएनजी की सप्लाई लेने से बच रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि पीएनजी के रेट 62 रुपये प्रति एससीएम पहुंच चुके हैं। यूक्रेन - रूस युद्ध के दौरान पीएनजी के रेट दोगुना हो चुके हैं। पीएनजी के रेट स्थिर नहीं है। पीएनजी पर शिफ्टिंग होने पर उत्पादन पांच गुना तक महंगा होगा। इसलिए उद्यमी पीएनजी छोड़ बायोमास पर आ रहे हैं।
पानीपत में 44 उद्यमियों में पीएनजी सप्लाई-
कमिशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने 30 सितंबर के बाद कोयला संचालित उद्योगों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए उद्योग बायोमास पर शिफ्ट हो रहे हैं। पानीपत में अब भी बापौली व इसराना क्षेत्र में पीएनजी की पाइपलाइन नहीं दबी है। पानीपत में 600 में से महज 44 उद्योगों ने ही पीएनजी की सप्लाई ली है। 50 उद्योगों की ओर से इसके लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
सरकार के फैसले का स्वागत- राणा
सरकार ने वैट 50 प्रतिशत घटाया है। सरकार के इस फैसले का वो स्वागत करते हैं। इससे काफी फायदा होगा। पानीपत में उद्योग तेजी से पीएनजी व बायोमास पर शिफ्ट हो रहे हैं। फिलहाल 70 प्रतिशत उद्योगों में बॉयलर बायोमास पर आ गए हैं।
भीम राणा, अध्यक्ष डायर्स एसोसिएशन
उद्योगों को संजीवनी मिलनी जरूरी- श्रीभगवान
उद्योग बुरे दौर से गुजर रहे हैं। सरकार ने वैट कम कर राहत दी है। इससे काफी फायदा होगा। अब उद्योगों को संजीवनी की जरूरत है। इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।
श्री भगवान अग्रवाल, प्रधान पानीपत सेक्टर 29 इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन