फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   5 thousand bounty arrested

Panipat News: पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
5 thousand bounty arrested
पानीपत। चाचा के कहने पर उसके भतीजे से मारपीट कर मोबाइल फोन, नकदी लूटने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को विकास नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। जिसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि आठ दिसंबर 2023 में सिवाह निवासी अमन ने थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में केस दर्ज कराया था। अमन का कहना था कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। आठ दिसंबर 2023 को वह काम खत्म कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह सज्जन चौक के पास पहुंचा तो दो अज्ञात लड़कों ने उसे रोककर उसके साथ लूट की थी। आरोपी उसका पर्स, सोने की चेन और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें एक अमन का चाचा अनिल भी शामिल था। पूछताछ में अनिल ने बताया था कि उसने अमन को एक नया फोन दिलाया था। जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। जिस कारण उसने अमन के साथ लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। वहीं एक आरोपी सोनू निवासी विकास नगर फरार हो गया था।
विज्ञापन

उसी समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कुछ दिन पहले आईजी करनाल ने सोनू की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनामी घोषित किया था। बुधवार को सीआईए-2 टीम ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश का न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed