{"_id":"5eed19478ebc3e42af3d3592","slug":"5-corona-positive-arrived-in-the-city-panipat-news-knl346884105","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री के डॉक्टर पति समेत पांच कोरोना पॉजिटिव, सांसद संजय भाटिया के सैंपल लेकर किया गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेत्री के डॉक्टर पति समेत पांच कोरोना पॉजिटिव, सांसद संजय भाटिया के सैंपल लेकर किया गया क्वारंटीन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। पिछले 19 दिन में कोरोना के 58 नए केस आ चुके हैं। शुक्रवार को भी जिले में कोरोना के नए पांच मामले सामने आए हैं। इनमें भाजपा नेत्री का डॉक्टर पति भी शामिल है। जोकि निजी अस्पताल में डॉक्टर है। उसने बुधवार को एतियातन तौर पर अपने सैंपल दिए थे। इसके साथ ही इसके अलावा डॉक्टरों ने शुक्रवार को सांसद संजय भाटिया के भी सैंपल लिए हैं। उनको घर पर क्वारंटीन कर दिया गया है। रविवार को उनके सैंपल की रिपोर्ट आएगी।
इसके अलावा मॉडल टाउन का 36 वर्षीय युवक, नन्हेड़ा गांव का 34 वर्षीय युवक, सुखदेव नगर का 56 वर्षीय महिला और सेक्टर 6 का 27 वर्षीय युवक शामिल है। इन सबको डॉक्टरों ने खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इन सभी ने बुधवार को सैंपल दिए थे। गांव नन्ह़ेेड़ा, सेक्टर 6 और मॉडल टाउन के व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली है। अब डॉक्टर इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस कर रहे हैं। फिलहाल इनके संपर्क के 20 लोगों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल लिए गए हैं। भाजपा नेत्री के पति को घर पर आइसोलेट किया गया है।
अनलॉक होने के बाद अधिक बढ़ा खतरा
अनलॉक होने के बाद कोरोना का अधिक खतरा बढ़ा है। जिले में 50 प्रतिशत केस अनलॉक होने के बाद ही आए हैं। इन 18 दिनों में 25 लोग सामुहिक संक्रमण का शिकार भी हुए हैं। इस माह अब तक 58 केस आ चुके हैं। इनमें से 40 की ट्रैवल हिस्ट्री है। अब डॉक्टरों का कहना है कि अगर सख्ती नहीं की गई तो कोरोना का अधिक खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन को जिले की सीमाओं पर चौकसी बरतनी होगी।
विज्ञापन
मां व उनके एक और नौ साल के बेटे ने जीती कोरोना से जंग-
नौल्था गांव की 33 वर्षीय महिला और उनके एक और नौ साल के बेटे ने कोरोना को मात दे दी है। इनको शुक्रवार को सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक साल का बच्चा कोरोना को हराने वाला सबसे कम उम्र का रोगी है। इन तीनों ने दृढ़ इच्छा व डॉक्टरों की बेहतर देखरेख से कोरोना को मात दी है।
123 में से 73 की ट्रैवल हिस्ट्री
123 में से 73 केस का सीधा संबंध बाहर से रहा है। इन सबकी ट्रैवल हिस्ट्री है। या तो ये लोग दिल्ली, गुरूग्राम, नोयडा, मुंबई में लॉकडाउन में फंसे हुए थे। वहां से लौटे तो कोरोना पॉजिटिव मिले, या ये अपने परिवार के सदस्यों को वहां लेने के लिए गए थे। 47 लोग सामुहिक संक्रमण का शिकार हुए हैं। अब तक 6859 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से विभाग को 97 प्रतिशत रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। जिले में कोरोना के 5 मरीजों की मौत हुई है, हालांकि डॉक्टरों के अनुसार ये मौत कोरोना के प्रभाव से कम, ब्लकि दूसरी बीमारियों के प्रभाव से अधिक हुई है। ये चारों रोगी पहले से टीबी और शुगर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। जिले में 1 साल के बच्चे से लेकर 71 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी है। अब लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद कोरोना के केस में एकाएक बढ़ौतरी हुई है। पिछले 19 दिन में कोरोना के 58 मामले सामने आए हैं। इनमें से 39 केस की ट्रैवल हिस्ट्री है। अब हर 8 घंटे में कोरोना का एक पॉजिटिव केस मिल रहा है, जबकि कोरोना को हर 24 घंटे में एक मरीज मात दे रहा है।
6859 सैंपल अब तक लिए, 6609 की रिपोर्ट नेगटिव : डॉ. संतलाल वर्मा
सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना के 5 केस पॉजिटिव मिले हैं,वहीं तीन केस डिस्चार्ज भी किए हैं। नौल्था गांव की महिला व उसके दोनों बेटों ने कोरोना को हरा दिया है। उन्होंने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 6859 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 6609 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शुक्रवार को भी इनमे से 166 सैंपल भेजे गए हैं। 135 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में कुल 123 केसों में से अब कुल 32 केस एक्टिव हो गए हैं। 86 केस रिकवर हो चुके हैं।