फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   49 thousand withdrawn from woman's account by changing debit card

Panipat News: डेबिट कार्ड बदल महिला के खाते से निकाले 49 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
49 thousand withdrawn from woman's account by changing debit card
पानीपत। बरसत रोड पर पीएनबी एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गई महिला को मदद करने का झांसा देकर ठग ने डेबिट कार्ड बदल लिया और दो दिन में महिला के खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने मामले की शिकायत तहसील कैंप थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गीता कॉलोनी निवासी संजो ने बताया कि 18 अप्रैल को वह अपने बेटे अंकित के साथ बरसत रोड पर पीएनबी की एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गई थी। उसने मशीन में डेबिट कार्ड डाला तो कार्ड ब्लॉक बताया गया। इसी बीच बूथ पर एक युवक आया, जिसने मदद करने का झांसा देकर डेबिट कार्ड ले लिया और कुछ ही सेकेंड में लौटा दिया। वह वहां से अपने घर आ गए। 15 मिनट बाद खाते से 25 हजार कटने का मैसेज आया। उसके बाद 19 अप्रैल को उसके खाते से 24200 रुपये कटने का मैसेज आया। उसने बैंक में जाकर जानकारी निकलवाई तो पता चला कि उसके डेबीट कार्ड से उक्त नकदी निकाली गई है। उसने कार्ड दिखाया तो पता चला कि यह कार्ड उसका नहीं बल्कि आरोपी का है, आरोपी ने मदद करने का झांसा देकर उससे डेबिट कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed