फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   48 thousand rupees cheated by youth in the name of selling Santro car by becoming a CISF jawan

सीआईएसएफ का जवान बनकर सेंट्रो कार बेचने के नाम पर युवक से ठगे 48 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
48 thousand rupees cheated by youth in the name of selling Santro car by becoming a CISF jawan
पानीपत में ओएलएक्स पर ठगी के दो मामले सामने आए है। पहले मामले में ठग ने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताया और अपनी सेंट्रो कार बेचने का झांसा देकर पानीपत के युवक से डिलीवरी, इश्योरेंस और जीएसटी के नाम पर 48 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने 10 हजार रुपये और मांगे तो पीड़ित ने मना कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित का नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। वहीं दूसरी ओर डाइनिंग टेबल खरीदने का झांसा देकर ठग ने पीड़ित को लिंक भेजा और दो बार में कुल नौ हजार रुपये खाते से निकाल लिए। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली ठगी
मूलरूप से जींद निवासी श्याम सिंह ने बताया कि वह हाल ही में सेक्टर छह में किराए पर रहता है और गांव सिवाह स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। उसने ओएलएक्स पर एक सेंट्रो कार देखी। जिसकी कीमत 60 हजार रुपये थी। उसने विक्रेता के दिए गए नंबर पर कॉल की। सामने वाले ने खुद की पहचान अजय कुमार निवासी फरीदाबाद के रूप में बताई और कहा कि वह सीआईएफ में जवान है। वह आगरा एयरपोर्ट पर तैनात है। विश्वास दिलाने के लिए उसने अपने आईडी कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी भेजी। ठग ने पहले पार्सल के रूप में 2120 रुपये लिए और उसके बाद डिलीवरी, इंश्योरेंस और जीएसटी बिल के नाम पर 48 हजार रुपये ऐंठ लिए। ठग ने कहा कि सेंट्रो गाड़ी सोनीपत तक पहुंच गई है, बची हुई राशि डाल दो। उसे शक हुआ और उसने मना कर दिया। जिसके बाद ठग ने उसका नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया।
विज्ञापन

दूसरी ठगी
मूलरूप से बिहार के जिला वैशाली के गांव नैनहा निवासी रमेश पासवान ने बताया कि वह हाल ही में एनएफएल टाउनशिप में रहता है। उसने अपना डाइनिंग टेबल ओएलएक्स पर बेचने के लिए डाला था। उसके पास एक नंबर से कॉल आया। सामने वाले ने कहा कि वह पानीपत से ही बोल रहा है और वह दुकानदार है। उसने 4500 रुपये में टेबल खरीदने की बात कही। युवक ने पहले पहले गूगल पे से रुपये भेजने के लिए कहा, लेकिन उसके बाद कहा कि वह सरवेंट को भेज रहा है। कुछ समय बाद कॉल आया और कहा कि वह खाता बुक का लिंक भेज रहा है। युवक ने दो बार लिंक भेजा, उसे समझ नहीं आया। तीसरी बार भेजा तो उसने ओपन किया तो उसके खाते से दो बार में नौ हजार रुपये कट गए। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed