फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   48 thousand rupees and gold and silver jewelery stolen from the house

Panipat News: घर से 48 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
48 thousand rupees and gold and silver jewelery stolen from the house
पानीपत। नूरवाला की इंदिरा विहार कॉलोनी में एक सूने मकान के ताले तोड़कर चोर सोने चांदी के जेवर व 48 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वारदात के वक्त परिवार उत्तर प्रदेश में शादी समारोह में गया था। जब वो वहां से लौटे तो वारदात का पता चला। इस घटना में परिवार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सेक्टर 13 -17 थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नूरवाला की इंदिरा विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने बताया कि दो फरवरी को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के शैठपुर गांव शादी में गया था। उसका पूरा परिवार साथ था। वह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ घर लौटा तो यहां मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का भी ताला टूटा था। अलमारी की जांच करने पर एक सोने की अंगूठी, सोने की बाली, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, 10 जोड़ी चुटकी व 48 हजार रुपये नकदी चोरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed