{"_id":"623cd36626885a55fc7d2a4f","slug":"479-selected-in-mega-job-fair-panipat-news-knl1027956156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा जॉब फेयर में 479 चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा जॉब फेयर में 479 चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जीटी रोड पानीपत में बीते दिनों महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सौजन्य से आयोजित करवाए गए मेगा जॉब फेयर में आईटीआई के 479 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। संस्थान के कनिष्ठ शिक्षुता अधिकारी रमेश कुमार ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जॉब मेले में छह कंपनियों ने भाग लिया था, जो अलग-अलग स्थानों से आई थीं। उन्होंने इंटरव्यू लेने के बाद बुधवार को परिणाम घोषित कर संस्थान में भेजे हैं। जॉब मेले में ईएस अनुदेशक दिलबाग सिंह, ड्राइंग अनुदेशक बलराज सिंह व टूल एंड डाई अनुदेशक संदीप कुमार आदि ने सहयोग किया था।
संस्थान के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि यह अब तक का रिकॉर्ड प्लेसमेंट है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह पूरे राज्य में किसी भी संस्थान के माध्यम से रिकॉर्ड छात्रों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि 22 फरवरी लगे जॉब फेयर में 36 छात्रों का चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक और जॉब फेयर का आयोजन प्लेसमेंट डिपार्टमेंट की टीम करवाने जा रही है, जिसमें सभी ट्रेड से पासआउट छात्र भाग ले सकते हैं। इस तिथि जल्द बताई जाएगी।