फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   473 candidates declared election war on 134 seats

198 गांव वाली छह खंड की 134 सीटों पर 473 प्रत्याशियों ने किए चुनावी जंग का ऐलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
473 candidates declared election war on 134 seats
पानीपत। जिले में भले ही 178 ग्राम पंचायतों को चुनाव हो लेकिन पंचायत समिति और जिला परिषद के अधीन जिले के कुल 198 गांव आते हैं। इनको पंचायत समितियों में कुल छह खंडों में बांटते हुए 134 वार्डों में विभाजित किया गया है। इन पर कुल 473 दावेदारों ने नामांकन भरने चुनावी जंग का ऐलान किया है। इनमें 276 पुरुष और 197 महिलाएं हैं। फाइनल सूची के बाद बचे प्रत्याशियों को 21 अलग अलग चुनाव चिह्न दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें खेत में काम करता किसान, बरगद का पेड़, कार, ब्लैकबोर्ड, छत का पंखा, तराजू, झोपड़ी, दीवार घड़ी, आटा चक्की, तीर कमान, रेलगाड़ी, हाथ की घड़ी, बंदूक, सूरजमुखी का फूल, स्विच, कूकर, हाथी, टॉर्च और क्रेन का निशान मिला है। हालांकि किसी भी राजनीतिक दल ने पंचायत समिति चुनाव में अपने प्रत्याशियों को सिंबल पर नहीं लड़ाया है।
विज्ञापन

जानें, अपने ब्लॉक, सीट, वोटर और प्रत्याशियों के बारे में
1. बापौली- 24 गांव, 14 सीट और 55 प्रत्याशी-
इस ब्लॉक में 24 गांव हैं लेकिन पंचायत समिति की सिर्फ 14 सीटों पर चुनाव होंगे। इस खंड में 47,696 कुल मतदाता 61 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान करेंगे। इसके लिए खंड के 14 वार्डों पर कुल 55 प्रत्याशी खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. इसराना- 32 गांव, 25 सीट और 82 प्रत्याशी-
इस खंड में 32 गांव हैं लेकिन सिर्फ 25 सीटों पर समिति सदस्य के चुनाव होंगे। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 90,570 हैं। जो104 पोलिंग स्टेशन पर मतदान करेंगे। यहां कुल 82 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है।
3. मतलौडा- 34 गांव, 27 सीट, 87 प्रत्याशी
इस खंड में 34 गांव हैं लेकिन पंचायत समिति सदस्य के केवल 27 सीटों पर चुनाव होगा। यहां कुल 97,988 मतदाता हैं। जो 107 पोलिंग स्टेशन पर मतदान करेंगे। खंड के 27 वार्डों से कुल 87 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
4. पानीपत- 35 गांव, 29 वार्ड और 104 प्रत्याशी
खंड में कुल 35 गांव हैं लेकिन कुल 29 सीटों पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव होगा। ब्लॉक में 85,810 कुल मतदाता हैं। यहां 95 पोलिंग स्टेशन है। यहां से कुल 29 वार्डों से कुल 104 प्रत्याशी चुनाव लडेंगे।
5. समालखा- 32 गांव, 27 सीट और 98 प्रत्याशी-
इस खंड में कुल 32 गांव हैं लेकिन केवल 27 सीटों पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव होगा। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 91,138 है। यहां कुल 111 पोलिंग स्टेशन हैं। खंड के 27 वार्डों से कुल 98 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

6. सनौली खुर्द- 21 गांव, 12 सीट लेकन 47 प्रत्याशी
यहां गांव तो 21 हैं लेकिन इनमें से सिर्फ 12 सीटों पर चुनाव होंगे। ब्लॉक में 44 हजार 430 कुल मतदाता हैं जो 51 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान करेंगे। इस खंड के कुल 12 वार्डों से 47 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed