फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   45.82 lakh children will be given Albendazole tablets

Panipat News: 45.82 लाख बच्चोें को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोली

Tue, 26 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 26 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
45.82 lakh children will be given Albendazole tablets
सीएमओ डॉ. विजय मलिक। संवाद

विज्ञापन
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की मंगलवार को होगी शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मंगलवार को शुरू होगा और दो सितंबर तक चलेगा। इस दौरान जिले में करीब 45.82 लाख लोगों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएंगी। इनमें करीब 45.52 लाख एक से 19 वर्ष तक के बच्चे और करीब 30 हजार 19 से 24 वर्ष तक की युवतियां होंगी। स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग मिलकर काम करेगा। इसका शुभारंभ मंगलवार को राजकीय अंध विद्यालय से किया जाएगा। जिसमें मेयर कोमल सैनी मुख्यातिथि होंगी।
स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक निजी व राजकीय विद्यालयों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी। प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी पर पहुंचने वाले बच्चे व आंगनबाड़ी के प्रत्येक बच्चे को ये गोली खिलाई जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य एक से 19 वर्ष के बच्चों और किशोरियों को पेट के कीड़ों से बचाना है। उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाना।
विज्ञापन

एनीमिया (खून की कमी) में कमी को दूर करना, पोषण में सुधार करना प्रमुख है ताकि बच्चों का पढ़ाई में मन लगे और उनकी उपस्थिति बेहतर हो। स्वास्थ्य विभाग से कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि एक से दो वर्ष के बच्चों आधी गोली खिलाई जाएगी। बाकी को पूरी गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मंगलवार को शुरू किया जाएगा। इस दौरान 45.82 लाख बच्चों व युवतियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएंगी। सीएचसी और पीएचसी के अंतर्गत इनको खिलाया जाएगा। स्कूलों में कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ रखना और बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed