फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   450 wrestlers defeated their rivals on the sand

Panipat News: रेत पर 450 पहलवानों ने दी प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
450 wrestlers defeated their rivals on the sand
सनौली। सनौली यमुना बार्डर पुल के पास यमुना के रेत पर दो दिवसीय हरियाणा स्टेट बीच ग्रेपलिंग चैंपियनशिप की शुरुआत शनिवार हो हुई। इसमें प्रदेश के 17 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर यमुना के रेत पर अपना दम दिखाया। इस प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले पहलवान 26 से 31 दिसबंर तक विशाखापट्टनम आंध्रप्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगें।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सनौली खुर्द के सरपंच संजय त्यागी, हरियाणा स्टेट बीच ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के राज्य सचिव विनोद शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय के साथ किया। मुख्यातिथि सरपंच संजय त्यागी ने कहा कि गांव का असली खेल कुश्ती है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। जिससे आपस में प्रेम व भाईचारे की भावना बढ़ती है। राज्य सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि दो दिन तक यमुना किनारे लड़के और लड़कियों की हरियाणा स्टेट बीच ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में मैट के अलावा यमुना के रेत पर कुश्ती कराई जा रही हैं। यह खेल करीब पांच सौ वर्ष पुराना है। इस मौके पर राज्य प्र‎बंधक संजीव कादियान, रणसिंह, रितेश कुमार कोच, शुभम, पवन त्यागी, आर्यन त्यागी, वीरेंद्र, सुनील, महेंद्र, जगदीश व रोहताश मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
पहले दिन ये पहलवान रहे विजेता
अंडर 13 आयु वर्ग के 30 किलो भार वर्ग के लड़को में खिखिल हिसार ने स्वर्ण, रोहतक के देव ने रजत और रोहतक के दिवांशु ने कांस्य पदक जीता है। लड़कियों की अंडर 24 किलो भार वर्ग में रोहतक की अवनी ने स्वर्ण, नित्या ने रजत और पानीपत की अश्मिता ने कांस्य पदक जीता है। 27 किलो भार वर्ग में हिसार के सिद्धार्थ ने स्वर्ण, रोहतक के सौरव ने रजत और चिराग ने कांस्य पदक जीता है। अंडर 11 वर्ष 30 किलो भार वर्ग लड़कियों में कैथल से माही ने स्वर्ण, पानीपत की सैजल ने रजत और रोहतक की किरन ने कांस्य पदक जीता है। अब दो दिवसीय चैंपियनशिप का रविवार को समापन पर विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed