फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   45 lakh fraud in the name of admission

Panipat News: एडमिशन के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
45 lakh fraud in the name of admission
पानीपत। सहारनपुर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी का मामला सामनेे आया है। पानीपत के हुड्डा सेक्टर-24 निवासी प्रताप सतापति ने आरोपियों पर बेटी का एडमिशन कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

सेक्टर-24 के प्रताप सतापति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी प्रियंका का एडमिशन मेडिकल कालेज में कराने के लिए साइट पर कालेज तलाश कर रहे थे। 25 अक्तूबर 2024 को उनके पास पवन गुप्ता नाम के व्यक्ति फोन आया। उसनेे कहा कि वह आपकी लड़की का एडमिशन सहारनपुर के शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में करा देगा। 45 लाख रुपये में बात तय हो गई। आरोपी ने उन्हें सहारनपुर बुलाया और कहा कि पांच लाख रुपये लेकर आना। उसके हम पांच लाख रुपये लेकर सहारनपुर मेडिकल कालेज गए जहां पर पवन गुप्ता ने उनकी मुलाकात राजा नाम के एक व्यक्ति से कराई।
विज्ञापन

पवन ने बताया कि वह लखनऊ यूजी मेडिकल काउंसिलिंग ऑफिस में है। कुछ देेर बाद डा. सौरभ उपाध्याय से मुलाकात कराई। उन्होंने बेटी के कुछ टेस्ट लेने की बात कही। छह नवंबर 2024 को लड़की को साथ लेकर गये। जहां पवन गुप्ता को 45 हजार रुपये नकद देकर एडमिशन प्रक्रिया चालू की। उसके बाद सौरभ उपाध्याय ने एक होटल में बुलाया और बकाया पेमेंट मांगी, सौरभ उपाध्याय का फोन आया कि हमने दस रुपये नोट का फोटो आपको भेज रहे है जो व्यक्ति आपकी नोट का फोटो दिखाएगा उसको पेमेंट कर देना। कुछ देर बाद एक युवक उनके पास आया। जिसे 45 लाख रुपये नकद दे दिए। लेकिन जब एडमिशन नहीं हुआ तो उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे लौटाने की बात कही। बाद में पैसे नहीं लौटाए और पैसे मांगने पर धमकी देने लगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed