फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4431 applications recived for six peon posts in Panipat

बेरोजगारी का आलम: चपरासी के छह पदों पर 4431 आवेदन, प्रोफेसर, इंजीनियर, लेखाधिकारी की योग्यता वाले लाइन में खड़े

Mon, 13 Mar 2023 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 09:09 PM IST
सार

चतुर्थ श्रेणी के छह पदों पर 4431 आवेदन आए हैं। पहले दिन 700 ने इंटरव्यू दिया। जिनमें सामान्य वर्ग की चार, एससी और बीसीए के एक-एक पद है। प्रोफेसर, इंजीनियर और लेखाधिकारी की योग्यता वाले चपरासी की लाइन में खड़े हैं।

विज्ञापन
4431 applications recived for six peon posts in Panipat
पानीपत कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी के छह पदों पर इंटरव्यू देने के लिए खड़े अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सपने प्रोफेसर, शिक्षक, इंजीनियर और लेखाधिकारी बनने के लेकिन बरोजगारी की मार में इतनी योग्यता होने के बाद भी चपरासी लगने के लिए लाइन में लगना पड़ा। आप यह सुनकर हैरान होंगे, लेकिन हरियाणा के पानीपत जिले में ऐसी तस्वीर सामने आई है कि आप भी सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल जिला कोर्ट में चपरासी के छह पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इनमें सामान्य वर्ग के चार और एससी व बीसीए का एक-एक पद है। इन छह पदों पर 4431 आवेदन आए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को ए से एफ नाम तक के उम्मीदवारों को बुलाया गया है। करीब 1050 उम्मीदवारों आए थे। दिनभर लाइन में लगे रहे। साक्षात्कार के लिए छह टीम बनाई गई हैं। वे भी लंबी लाइन देखकर हैरान रहे। वे पूरा दिन साक्षात्कार लेने में लगे रहे।
विज्ञापन


साक्षात्कार 18 मार्च तक चलेंगे। पहले दिन ए से एफ अल्फाबेट नाम के उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया। मंगलवार को जी से एल नाम के उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा। 15 मार्च को एम से क्यू,16 मार्च को आर से वी,17 मार्च को एस से जेड नाम के उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। 18 मार्च को अपनी नौकरी का स्थान बदलने वालों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चपरासी के एक पद पर 738 उम्मीदवार आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed