फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   430 students at Jalalpur-Pratham School were given tips on child protection and cyber safety awareness.

Panipat News: जलालपुर-प्रथम स्कूल में 430 विद्यार्थियों को बाल संरक्षण व साइबर सुरक्षा जागरूकता के दिए टिप्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
430 students at Jalalpur-Pratham School were given tips on child protection and cyber safety awareness.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलालपुर-प्रथम में शुक्रवार को विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें बाल अधिकारों, बाल संरक्षण और साइबर अपराधों के विषयों में जागरूक किया। शिविर में लगभग 430 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता न्यायाधीश तरुण वर्मा ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों को समझने की प्रेरणा दी। अधिवक्ता सक्षम शर्मा ने पॉक्सो अधिनियम, 2012 के तहत अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान कराई तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में बिना डरे शिकायत करने की बात कही। मनोचिकित्सक रवि कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य और एसआई दीपक कुमार ने ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग व सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के तरीके बताए।
विज्ञापन

डॉ. हितेश चंद शर्मा, प्रधानाचार्य विनोद कुमार और बाल कल्याण अधिकारी रजनी गुप्ता ने किशोर न्याय अधिनियम और निःशुल्क विधिक सहायता पर प्रकाश डाला। शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह, शोषण और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क करना था। अंत में यह संदेश दिया गया कि किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में छात्र चुप न रहें, बल्कि अपने शिक्षकों और परिजनों को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed