फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जिला पुलिस, बीएसएफ जवानों के साथ निकाला शहर में फ्लैग मार्च

जिला पुलिस, बीएसएफ जवानों के साथ निकाला शहर में फ्लैग मार्च

Tue, 19 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस, बीएसएफ जवानों के साथ निकाला शहर में फ्लैग मार्च
जिला पुलिस व बीएसएफ जवानों ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए शहर में एक साथ निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन

पानीपत। लोकसभा चुनाव को जिला पानीपत मे शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए एसपी सुमित कुमार के निर्देशानुसार डीएसपी सिटी सतीश कुमार ने सोमवार को जिला पुलिस ने बीएसएफ के जवानों के साथ थाना शहर, थाना सेक्टर 13-17, थाना किला, थाना चांदनी बाग, थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत फ्लैग मार्च निकाला।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जिला पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च की अगुवाई कर रहे डीएसपी शहर सतीश कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार चुनाव संपन्न होने तक शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र मे संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। लोकसभा चुनाव 2019 की आचार संहिता लगने के बाद जिला पुलिस पूरी तरह से शहर में गश्त और चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को फ्लैग मार्च थाना शहर से सेक्टर 6-7, टोल प्लाजा, सेक्टर 18, बरसत रोड, नूरवाला, फतेहपुरी चौक, तहसील कैंप, छोटूराम चौक, बलजीत नगर नाका, उग्रा खेड़ी, अग्रसेन चौक, जीटी रोड अनाज मंडी कट, मॉडल टाउन, 8 मरला पुली, असंध नाका, रामलाल चौक से थाना शहर तक निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैग मार्च में थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन, थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार, थाना मॉडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंद्र सिंह, थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार व इन सभी थानों की तमाम फोर्स व बीएसएफ के जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed