फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ैक्टरी से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

ैक्टरी से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 14 Jan 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
ैक्टरी से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
फैक्टरी से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन


समालखा। पट्टीकल्याणा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। युवक फैक्टरी में काम कर अपने घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद फरार हो गया। समालखा थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय जोनी पुत्र नफे सिंह निवासी गांव दातौली समालखा स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करता था। शनिवार सुबह वो काम पर फैक्टरी में गया था। रात को वो काम कर बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में पट्टीकल्याणा गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। राहगीरों ने जोनी को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देख पानीपत सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जोनी दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed