फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मेयर अवनीत कौर ने सफाई को लेकर किया शहर के कई क्षेत्रों का दौरा

मेयर अवनीत कौर ने सफाई को लेकर किया शहर के कई क्षेत्रों का दौरा

Sun, 06 Jan 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मेयर अवनीत कौर ने सफाई को लेकर किया शहर के कई क्षेत्रों का दौरा
मेयर अवनीत कौर ने शपथ के दूसरे दिन ही लिया सफाई व्यवस्था का जायजा, गंदगी को देख कर नाराज होकर बोलीं
विज्ञापन

पानीपत। शपथ लेने के अगले ही दिन मेयर अवनीत कौर ने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मेयर अवनीत कौर ने गंदगी को देखते ही अपना मुंह ढक लिया। इस चीज को लेकर लोग हैरान हो गए। उनकी मुहं ढके हुए फोटो वायरल होते ही शहर से विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं आई। वहीं उन्होंने दौरे के दौरान किला के नीचे स्कूल के पास कई ट्राली कूड़े की पड़ी देखकर हैरानी व्यक्त की और मौके पर ही शहर की सफाई करने वाली प्राइवेट कंपनी जेवीएम के कर्मचारियों को बुलाया। मेयर अवनीत कौर ने कंपनी के कर्मचारियों पर नराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अब पहले वाला काम चलने वाला नहीं है। जब सफाई का ठेका लिया है तो शहर की सफाई तो करनी पड़ेगी। उसके उपरांत मेयर अवनीत कौर ने सेक्टर 25 स्थित जिमखाना क्लब में हुडा के सफाई कर्मचारियों की मीटिंग ली और उन्हें हुडा क्षेत्र में होने वाली सफाई के बारे में दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर मेयर अवनीत कौर व पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने हुडा के सफाई इंचार्ज बोबी से पूछा कि यदि उन्हें कोई दिक्कत है तो वे उन्हें बता सकते हैं लेकिन हम सफाई के मामले में कोई समझौता नहीं करेंगे। वहीं मेयर अवनीत कौर ने सफाई कर्मचारियों को कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अभी 8 जनवरी को निगम के हाउस की मीटिंग है और उसमें सफाई को लेकर सभी पार्षदों व अधिकारियों से राय ली जाएगी। स.भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वे चाहते हैं कि शहर में कोई कूड़े का डपिंग सैंटर नहीं रहे और सारा कूड़ा घरों से उठाने के बाद सीधे गांव निंबरी में कूड़ा डालने वाले स्थान पर ही डाला जाए। इस अवसर पर मेयर अवनीत कौर के साथ पूर्व मेयर स. भूपेंद्र सिंह व हिमांशु शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मेयर अवनीत कौर ने वार्ड नं. 10 में स्थित जिमखाना क्लब में सभी पार्षदों के साथ मीटिंग की लेकिन इस मीटिंग में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व इसी वार्ड से पार्षद रविंद्र भाटिया नहीं गए। उनके मीटिंग में ना आने के राजनीतिक मायने ही निकाले जा रहे हैं। इस संबंध में रविंद्र भाटिया से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed