{"_id":"5bcb6a42bdec22693e5a36c6","slug":"41540057666-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज यूनियनों ने गुप्त बैठक हुई, बैठक में बोले पदाधिकारी: निजी बसों के आने पर रोक लगाने के बाद ही खत्म होगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज यूनियनों ने गुप्त बैठक हुई, बैठक में बोले पदाधिकारी: निजी बसों के आने पर रोक लगाने के बाद ही खत्म होगी हड़ताल
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बसों के आने पर रोक लगाने के बाद ही खत्म होगी हड़ताल
हरियाणा रोडवेज यूनियनों की बैठक में पदाधिकारियों ने दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा रोडवेज यूनियनों की शनिवार को यहां हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि वे किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। यदि सरकार ने उनकी निजी बसों को रोकने की मांगें नहीं मानीं तो वो उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उनकी पहली मांग निजी बसों को रोकने की ही रहेगी। सरकार के साथ उनकी रविवार को चंडीगढ़ में मीटिंग है। इसमें यूनियन नेता वीरेंद्र धनखड़, हरनारायण शर्मा, इंद्रसिंह बधाना, दलबीर सिंह किरमारा, अनूप सहरावत व जयभगवान कादियान को बुलाया गया है। वीरेंद्र धनखड़ व इंद्र सिंह बधाना जेल में हैं। इसलिए उनकी जगह पर मीटिंग में राम श्रेय व पहल सिंह तंवर जाएंगे।
एक पदाधिकारी ने बताया कि सरकार उनको सस्पेंड कर व नई भर्ती खोलकर डराने का प्रयास कर रही है। वह सरकार की किसी भी गीदड़ भभकी से नहीं डरेंगे। सरकार की नीतियों के कारण ही जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाटे में निजी व स्कूल की बसें चलाई जा रही हैं। सरकार रोडवेज का निजीकरण करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए 720 निजी बसें चलाने का प्रयास कर रही है।