फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लाक के केस के दौरान कांस्टेबल से हुई दोस्ती, कोर्ट मैरिज करने के 2 साल बाद बोला: वो अब साथ नहीं रहेगा, हो गई है दूसरी शादी

लाक के केस के दौरान कांस्टेबल से हुई दोस्ती, कोर्ट मैरिज करने के 2 साल बाद बोला: वो अब साथ नहीं रहेगा, हो गई है दूसरी शादी

Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
लाक के केस के दौरान कांस्टेबल से हुई दोस्ती, कोर्ट मैरिज करने के 2 साल बाद बोला: वो अब साथ नहीं रहेगा, हो गई है दूसरी शादी
तलाक के बाद कांस्टेबल से हुई कोर्ट मैरिज, दो साल बाद बोला : वह अब साथ नहीं रहेगा, हो गई है दूसरी शादी
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पति के साथ तलाक की तारीख के दौरान कोर्ट में पुलिस कांस्टेबल से महिला की दोस्ती हो गई। दोस्ती होने के कुछ माह बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। अब शादी के दो साल बाद कांस्टेबल ने महिला से बोला कि उसने कहीं और शादी कर ली है। अब वह उसके साथ नहीं रहेगा। महिला ने थाना किला पुलिस को मामले में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पति कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खेल बाजार की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी पहली शादी झज्जर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। दंपति को दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव रहता था। इसी के चलते दंपति का तलाक का केस झज्जर कोर्ट में चल रहा था। इसी केस के दौरान उसकी मुलाकात कांस्टेबल प्रदीप खटाना के साथ हुई। दोनोें बीच धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होने लगी। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और मोबाइल फोन पर बात होनी लगी। इसी दौरान महिला का कोर्ट से उसके पहले पति के साथ तलाक हो गया। तलाक होने के कुछ दिन बाद कांस्टेबल ने महिला के आगे उससे शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर महिला और प्रदीप ने जुलाई 2016 में कोर्ट मैरेज रचा ली। इसके बाद कांस्टेबल की ड्यूटी मधुबन पुलिस में लग गई। लेकिन दोनों ने पानीपत के खेल बाजार में किराये पर कमरा ले लिया व साथ रहने लगे। महिला ने बताया कि बीते एक माह से प्रदीप कमरे पर नहीं आया। साथ ही वह फोन पर भी बात नहीं कर रहा है। तीन दिन पहले प्रदीप ने फोन कर कहा कि अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहता है। उसकी दूसरी शादी हो गई है। महिला ने बताया कि वह बच्चों के साथ किराये पर रह रही है। कमरे का किराया, बच्चों का खर्च के साथ-साथ खुद का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed