फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पड़ोसियों को गली में चारपाई बिछाने से रोका तो गर्भवती महिला व जच्चा की जमकर की पिटाई, गर्भवती के पेट में मारी लात, बच्चा पेट में

पड़ोसियों को गली में चारपाई बिछाने से रोका तो गर्भवती महिला व जच्चा की जमकर की पिटाई, गर्भवती के पेट में मारी लात, बच्चा पेट में

Sat, 01 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों को गली में चारपाई बिछाने से रोका तो गर्भवती महिला व जच्चा की जमकर की पिटाई, गर्भवती के पेट में मारी लात, बच्चा पेट में
फोटो संख्या- 25
विज्ञापन


चारपाई बिछाने से रोका तो पड़ोसियों ने गर्भवती के पेट में मारी लात, जच्चा को भी पीटा
-गांव जालपाड़ का मामला, गर्भवती खानपुर रेफर, जच्चा सिविल अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव जालपाड़ में घर के बाहर चारपाई बिछाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पड़ोसियों ने चारपाई बिछाने से मना करने वाली गर्भवती महिला के पेट में लात और घूंसे मारे और एक अन्य जच्चा से भी मारपीट की। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि गर्भ में पल रहा बच्चा जगह से घूम गया है। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया गया। जच्चा का उपचार सामान्य अस्पताल में ही चल रहा है। गांव जालपाड़ निवासी पीड़िता पूनम पत्नी कमलनाथ ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती है। शुक्रवार दोपहर को उसके घर के बाहर पड़ोसी संजू पुत्र बिल्लू ने चारपाई बिछा ली। इस पर पूनम ने उन्हें कहा कि वह चारपाई उठा कर अपने घर के बाहर ही बिछा ले। महिला का कहना था कि पड़ोसी भी उनके घर के बाहर किसी को बैठने नहीं देते हैं। वह किसी का वहां बैठने पर विरोध करते हैं। इसी वजह से उसने भी पड़ोसी का उसके घर के बाहर चारपाई बिछाने व वहां बैठने का विरोध किया। इस पर उसने महिला के साथ गाली-गलौच की। शोर की आवाज सुन कर महिला के परिजन भी घर के बाहर आ गए। इनके साथ भी आरोपी पड़ोसी ने गाली-गलौच की। मामला मारपीट तक पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने मामले को शांत करवा दिया। इसके बाद अपनी शिकायत लेकर पीड़ित पक्ष मामले में समझौता करवाने के लिए गांव के सरपंच दीपक के पास पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने सरपंच को कहा कि वह मामले को ज्यादा बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं, इसलिए उनकी सुलह करवा दी जाए। थोड़ी देर बाद पड़ोसी संजू, सोनू, रमेश पुत्र काला, फौजी पुत्र जगदीश, सरोज, सीमा, सत्तो व मोनू वहां आए। उन्होंने वहां आते ही उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों के हाथ में डंडे व लठ थे। मारपीट के दौरान संजू ने सवा माह की जच्चा हीना पत्नी गजराज की भी पिटाई कर दी। इससे उसके मुंह पर नाक के पास से खून बहने लगा। उसे बचाने पहुंची आठ माह की गर्भवती के पेट में उक्त आरोपित ने लात मार दी, जिससे वो दर्द से कराहती हुई जमीन पर गिर गई। इससे उसकी हालत और भी ज्यादा गंभीर हो गई। दोनों महिलाओं को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां से पूनम की हालत को गंभीर देखते हुुए उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। साथ ही हीना को वहीं भर्ती कर लिया गया। दो डॉक्टर व स्टाफ नर्स हीना की देखरेख कर रही है।

----------
मामला लड़ाई-झगड़े का था। इसमें दोनों ही पड़ोसियों के बीच आपसी विवाद के चलते झगड़ा हुआ था। महिला का खानपुर मेडिकल कॉलेज व दूसरी महिला का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह, सदर थाना एसएचओ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed