फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कुड़ा निस्तारण में आगे आए समाजसेवी संगठन

कुड़ा निस्तारण में आगे आए समाजसेवी संगठन

Thu, 24 May 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कुड़ा निस्तारण में आगे आए समाजसेवी संगठन
फोटो संख्या- 35 से 37
विज्ञापन


कूड़ा निस्तारण को आगे आईं समाजसेवी संस्थाएं
नपा कर्मियों की हड़ताल के कारण सफाई को लेकर शहर की स्थिति हो रही बदहाल
पानीपत।
नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल जहां 15वें दिन भी जारी रही वहीं पानीपत शहर में जगह-जगह बढ़ते जा रहे गंदगी के ढेरों के कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि शहर की विभिन्न कालोनियों से कूड़े के निस्तारण के लिए शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं आगे आई हैं। इसी चरण में बुधवार को समाज कल्याण जल सेवा समिति आगे आई और देशराज कालोनी में कचरे के ढेरों को उठाने के साथ-साथ नालियों की भी सफाई की ताकि गंदा पानी नालियों से सड़कों व गलियों में न आ पाए। समिति प्रधान एवं समाजसेवी अमित भगला ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखना हर नागरिक का कत्र्तव्य है। नगर निगम के कर्मचारी बेशक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। कम से कम अपने घर के आस-पास की साफ सफाई करना हर व्यक्ति का कत्र्तव्य है। यह शहर हम सबका है। शहर को साफ व स्वच्छ बनाए रखने में उनकी संस्था समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को साथ लेकर शहर में सफाई अभियान को आगे बढ़ाएंगे। बुधवार को समिति प्रधान अमित भगला, सचिव गोपाल चोपड़ा, कैशियर सूबेदार धर्मपाल शर्मा समेत समिति के विभिन्न पदाधिकारियों ने देशराज कालोनी वार्ड-4 की विभिन्न गलियों में सफाई अभियान चलाया और गलियों में पड़े कचरे के ढेरों को उठाने के साथ-साथ गंदगी से अटी नालियों को भी साफ किया। उनकी देखा-देखी आसपास के लोग भी आगे आए और समिति सदस्यों के सफाई अभियान में सहयोग किया।

बॉक्स
अपनी हठ नहीं छोड़ रही सरकार : चण्डालिया
पानीपत नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल 15वे दिन भी जारी रही। नपा कर्मचारी संघ के शाखा प्रधान सुभाष चण्डालिया ने कहा कि हड़ताल 14वें दिन तक सफल रहने के बाद भी सरकार अपनी हठधमता नहीं छोड़ रही। फायर विभाग प्रधान रणबीर नांदल ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार मौसमी यूनियन को खड़ा करके उनकी हड़ताल तोडना चाहती है लेकिन जब तक राज्य कार्यकारिणी के आदेश नहीं होंगे, जब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल में कर्मचारियों के हौंसले बुलंद हैं और नगर निगम के साथ सभी यूनियन साथ हैं। हड़ताल के दौरान विभिन्न यूनियन प्रधानों के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed