{"_id":"59e111324f1c1b72548b7446","slug":"41507922226-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पति अपनी पत्नी को ई-रिक्शा में अस्पताल लाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-पति अपनी पत्नी को ई-रिक्शा में अस्पताल लाया
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने अस्पताल की सीढ़ियों पर दिया बच्ची को जन्म
पानीपत। सिविल अस्पताल की सीढ़ियों पर एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों सकुशल हैं। डॉक्टरों व स्टाफ ने परिवार के लोगों पर ही लापरवाही बरतने की बात कही है।
गंगाराम कॉलोनी निवासी डोली रानी ने शुक्रवार दोपहर को सिविल अस्पताल की सीढ़ियों पर बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर व स्टाफ जानकारी लगते ही नीचे आए और जच्चा व बच्चा दोनों को वार्ड में दाखिल किया। बताया जा रहा है कि डोली रानी का पति राजेश निवासी गंगाराम कॉलोनी शुक्रवार को अपनी पत्नी को एंबुलेंस की बजाय ई-रिक्शा में सिविल अस्पताल ले गया। उसकी पत्नी डोली रानी को प्रसव पीड़ा थी। वह उसे लेकर सीढ़ियों से ऊपर जा रहा था। इसी समय उसने बच्ची को जन्म दे दिया। स्टाफ नर्स हेमा ने बताया कि राजेश ने एंबुलेंस को फोन नहीं किया और न ही अस्पताल में आकर स्ट्रेचर की मांग की। वे ई-रिक्शा में बच्ची को जन्म देकर ऊपर आ गए। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं।