फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को बनाएं आधार : दिलबाग सिंह

समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को बनाएं आधार : दिलबाग सिंह

Sun, 30 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को बनाएं आधार : दिलबाग सिंह
समाज की प्रगति के लिए शिक्षा को बनाएं आधार : दिलबाग सिंह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक व राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हरियाणा प्रवास कार्यक्रम का आयोजन एमजेआर स्कूल में किया गया। जिसमें ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी मुख्यातिथि रहे।

बैठक तीन चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तरीय कार्यकारिणी पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे चरण में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने नियुक्ति पत्र दिए। तीसरे चरण में स्वजातीय संगठनों से आए पदाधिकारियों अपने-अपने विचार प्रकट किए। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि हमें अपने समाज में शिक्षा को आधार बनाकर अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। शिक्षा की सोच को आगे बढ़ाना चाहिए, इसके लिए आल इंडिया सैनी सेवा समाज होनहार छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी स्वजातीय सामाजिक संगठनों व राजनीतिक बुद्धिजीवियों के साथ समाज उत्थान व राजनीतिक करने पर मंथन करना है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें कवर रविंद्र सिंह सैनी को पानीपत जिलाध्यक्ष, रामनिवाश सैनी को झज्जर, मानक चंद सैनी को पलवल, देवेंद्र सैनी को महेंद्रगढ़, बलवंत कौर को कुरुक्षेत्र, संतोष सैनी को पानीपत जिला महिला अध्यक्ष, कविता सैनी को फरीदाबाद जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर राजकुमार सैनी गुरुग्राम, दिनेश सैनी दिल्ली, सुमन सैनी दिल्ली, वनीता सुयोग महाराष्ट्र, राजेश सैनी दिल्ली, रेणु कौर सैनी, नीलम सैनी, गुरनाम, हंसराज सैनी, नवनीत सैनी कुरुक्षत्र, राधे श्याम, गुरदयाल सैनी, श्रीपाल, जयभगवान, विशिन सैनी, साहब सिंह, रामकुमार सैनी, रामकुमार सैनी, रामभज सैनी, गोविंद सैनी, प्रमोद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed