{"_id":"595156604f1c1bd4058b4640","slug":"41498502752-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सेना को कुछ भी निर्णय लेने की इजाजत देने से ही हल होगा कश्मीर मुद्दा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सेना को कुछ भी निर्णय लेने की इजाजत देने से ही हल होगा कश्मीर मुद्दा’
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुबेदार मेजर डॉ. सतबीर सिंह सहरावत ने कहा कि कश्मीर समस्या का समाधान राजनीतिक तौर पर नहीं हो सकता। शहीद हो रहे सैनिक और बिगड़ रहे माहौल का एक मात्र हल यही है कि सारा मामला सेना पर छोड़ दिया जाए। सेना को अपने स्तर पर हालात के हिसाब से कुछ भी निर्णय लेने की इजाजत हो तो समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा।
डॉ. सहरावत सोमवार को इसराना में आयोजित संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का संचालन जिला प्रधान कैप्टन प्रताप सिंह ने किया। डॉ. सहरावत ने कहा कि यदि सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भूतपूर्व सैनिकों की मदद लेना चाहे तो वे तैयार हैं। राजनीतिक इच्छा शक्ति के अभाव में ही माहौल बिगड़ा है। सरकार को बिना देर किए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसराना में कैंटीन खुलने की प्रक्रिया चल रही है। संगठन भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों को आह्वान किया कि वे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संगठन की मुहिम में हिस्सा लें। इस मौके पर मांगेराम, जयकिशन, रामधारी, समेर सिंह, जगपाल, रणधीर, जसमेर, ओमप्रकाश, कर्मबीर, कुलदीप, राममेहर आदि मौजूद रहे।