{"_id":"59413e024f1c1b250b8b48e5","slug":"41497447938-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने पांच गोल्ड व दो सिल्वर जीते, गांव पहुंचने पर टीम का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने पांच गोल्ड व दो सिल्वर जीते, गांव पहुंचने पर टीम का हुआ स्वागत
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। गांव शेरा के गुरु ब्रह्मानंद बोट क्लब ने कलकत्ता में आयोजित पहले ड्रेगन फेडरेशन कप में मेन और वूमन टीम ने पांच गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया है। कलकत्ता शहर में 10-12 जून तक पहले ड्रैगन फेडरेशन कप का आयोजन किया गया। इसमें पानीपत जिले के गांव शेरा के गुरु ब्रह्मानंद बोट क्लब से 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम ने पांच गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते हैं। गांव में पहुंचने पर प्रदेश ड्रैगन बोट एसोसिएशन के चेयरमैन और भाजपा नेता सत्यवान शेरा ने सभी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में 200 मीटर मैन वर्ग में गोल्ड, 200 मीटर मिक्स रेस में गोल्ड, 200 मीटर महिला वर्ग में सिल्वर, 500 मीटर पुरुष वर्ग में गोल्ड, मिक्स 500 मीटर में गोल्ड, महिला वर्ग 500 मीटर बोट रेस में सिल्वर टीम ने जीता। इसके साथ ही दो किलोमीटर पुरुष वर्ग ड्रेगन बोट रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया। कोच संदीप कुमार ने बताया कि यह सब बच्चों की मेहनत के कारण ही संभव हो सका है। इस मौके पर गुलाब शेरा, सोमबीर खैंची, सुनैना शर्मा, सुमेर सिंह, बारू राम, अनिल मराठा आदि मौजूद रहे।