{"_id":"5939532b4f1c1bdf1e8b45b7","slug":"41496929067-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत के बाद नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायत के बाद नहीं हो रहा समाधान
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री के गोद लिए गांव में दूषित पानी पीने को मजबूर लोग
थर्मल। परिवहन आवास एवं जेल मंत्री के गोद लिए हुए गांव सौदापुर के लोग तीन माह से दूषित पानी पीने को मजबूर है। कई बार शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग का इस और कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीण बिजेंद्र, नफे सिंह, जोगेंद्र सैनी, कृष्ण लाल, अमित कुमार, सुधीर और कप्तान सिंह ने बताया कि पिछले तीन माह से पेयजल सप्लाई वाली लाइन में कीचड़ युक्त पानी आ रहा है। जिसको पीकर लोगों में उल्टी दस्त जैसी बीमारियां फैल रही है। वहीं लोगों को पीने का पानी भी दूर से लाना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई सुनील कुमार ने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।