फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डीआरएम के आने की आहट से हरकत में आए अधिकारी, चली झाड़ू

डीआरएम के आने की आहट से हरकत में आए अधिकारी, चली झाड़ू

Wed, 07 Jun 2017 08:15 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
डीआरएम के आने की आहट से हरकत में आए अधिकारी, चली झाड़ू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। दिल्ली डिविजन रेलवे के डीआरएम वीरवार को निरीक्षण करने के लिए पानीपत स्टेशन पर आ सकते हैं। यह सूचना जैसे ही पानीपत के अधिकारियों और कर्मचारियों को लगी तो तुरंत प्रभाव से रेलवे के अधिकारियों और सफाई ठेकेदार ने अपने सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई पर लगा दिया गया।
रेलवे के स्थानीय अधिकारियों को सूचना मिली कि वीरवार को डीआरएम पानीपत रेलवे स्टेशन पर आ रहे हैं। इसके बाद रेलवे स्टेशन के अधिकारी सफाई कर्मियों और दूसरे कर्मियों को सफाई के निर्देश देते नजर आए। साथ ही स्टेशन के पांचों प्लेटफार्मों पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। सफाई के साथ ही स्टेशन के सभी डस्टबिन को खाली कराया गया। पूछताछ केंद्र से एसएस कार्यालय, यातायात कार्यालय और स्टेशन मास्टर के कार्यालय तक के फर्श को पानी से धुलवाया गया। यातायात कार्यालय के सामने खड़ी एंबुलेंस पर कई सालों से जमी धूल साफ कराई गई। उसके बाद एंबुलेंस को कुछ देर के लिए बार-बार स्टार्ट भी किया गया। सफाई कर्मचारियों ने पांचों प्लेटफार्मों के साथ सभी प्याऊ और टायलेट को साफ किया।
विज्ञापन

आरपीएफ थाने को भी चमकाया
रेलवे के डीआरएम के आने की सूचना मिलते ही आरपीएफ थाने के अंदर भी सफाई अभियान चला। डीआरएम आने की सूचना सुबह मिली। इसके बाद थाने के मुंशी सुलेंद्र सिंह ने एक वेंडर के साथ थाने की झाडू़ लगाई। उसने बताया कि थाने की सफाई के लिए कोई भी सफाई कर्मचारी रेलवे ने नहीं दिया है। इस कारण से एक-दो माह के अंतराल पर ही सफाई होती है। इससे गंदगी पड़ी थी। वीरवार को डीआरएम आने की सूचना मिली तो सफाई की गई। इस बारे में एसएस धीरज कपूर ने बताया कि वीरवार को डीआरएम आरएन सिंह का निरीक्षण है। उन्होंने बताया कि डीआरएम दिल्ली से सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed