{"_id":"6684a44e36e1c117ac05def6","slug":"41-crores-will-be-spent-on-icu-in-civil-hospital-panipat-news-c-244-1-pnp1003-120491-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नागरिक अस्पताल मेंआईसीयू पर खर्च होंगे 41 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नागरिक अस्पताल मेंआईसीयू पर खर्च होंगे 41 करोड़
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) बनानी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। अब आईसीयू वार्ड को बांटने का काम चल रहा है। पांच डॉक्टरों की डिमांड व नर्सिंग ऑफिसर को प्रशिक्षण दिलाने की मांग भेजी जा चुकी है। बुधवार से छह वेंटिलेटर व सी पैप मशीन इंस्टॉल करने का काम शुरू होगा। आईसीयू को तैयार करने व रनिंग में लाने में पूरे 41 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी सात जुलाई को आईसीयू का उद्घाटन करेंगे। आईसीयू की प्रभारी डॉ. कविता को नियुक्त किया गया है। यहां पर 20 स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। पहले फेज में अंबाला, पानीपत, रोहतक व हिसार को चुना गया है। पंचकूला मुख्यालय से बनाई गई डॉक्टरों की टीमें इन सभी शहरों में जाकर नागरिक अस्पतालों का जायजा लेंगी। उपकरणों और स्टाफ की कमी की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। फिलहाल आईसीयू के रोगियों को अस्थायी तौर पर भर्ती करना शुरू कर दिया है।
दूसरे जिलों से आते हैं मरीज, इसलिए आईसीयू यूनिट जरूरी
दरअसल,जिला नागरिक अस्पताल असंध, सफीदों, शामली, कैराना व घरौंडा से भी मरीज आते हैं। ऐसे में यहां आईसीयू यूनिट की जरूरत है। इसी कारण यहां ओपीडी में भी मरीजों की संख्या अधिक रहती है और गंभीर मरीज भी आसपास के शहरों से रेफर होकर इमरजेंसी वार्ड में आते हैं। यहां आईसीयू की सुविधा होने से मरीजों को रोहतक पीजीआई व खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ेगा। इमरजेंसी वार्ड के पास ही पीडियाट्रिक हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी तैयार की गई है। इसमें छह वेंटिलेटर लगाए गए हैं। यहां पर गंभीर बाल रोगियों का इलाज होगा। पीएचडीयू तैयार होने से एसएनसीयू वार्ड का भार कम होगा। यहां से नवजातों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि सात जुलाई को आईसीयू का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। आईसीयू को तैयार किया जा रहा है। उपकरणों खरीदे जा रहे हैं। स्टाफ की भी मांग भेजी गई है। सात जुलाई तक सारी व्यवस्थाएं कर ली जाएगी। आईसीयू शुरू होने के बाद रोगियों को दूसरे हायर हेल्थ सेेंटर में रेफर नहीं करना पड़ेगा।