{"_id":"6a739f6020cbe793ee0899d4","slug":"40-roadways-buses-for-haridwar-are-insufficient-passengers-are-forced-to-rely-on-other-modes-of-transport-panipat-news-c-244-1-pnp1006-161888-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हरिद्वार के लिए रोडवेज की 40 बसें नाकाफी, यात्रियों को अन्य साधनों का लेना पड़ रहा सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हरिद्वार के लिए रोडवेज की 40 बसें नाकाफी, यात्रियों को अन्य साधनों का लेना पड़ रहा सहारा
Thu, 06 Aug 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। हरिद्वार सावन मेले में कांवड़ लेने के लिए बड़ी संख्या में भक्त जा रहे हैं। रोडवेज अधिकारियों द्वारा रूट के लिए की गई तैयारी नाकाफी नजर आ रही है। यात्रियों के लिए रोडवेज द्वारा चलाई गई 40 बसें भी कम पड़ रही है।
बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों में सीट नहीं मिलने के कारण यात्रियों को बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। इसके लिए कई बार रोडवेज अधिकारियों को अवगत कराना भी कोई काम नहीं आया है।
बुधवार को जांच के दौरान देखा गया कि हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए बनाया गया एक टिकट काउंटर नाकाफी नजर आ रहा है। यात्रियों की ज्यादा संख्या होने के कारण उन्हें कई घंटों के बाद टिकट मिल पा रही है। साथ ही बसों में चढ़ते समय भी यात्री सीट के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए।
विज्ञापन
यात्री रमेश, कुल्दीप और रोहित ने बताया कि वह सावन मेले में कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं। वह सुबह ही बस के निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पर पहुंचे, लेकिन उनसे पहले ही बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार जाने के लिए बस स्टैंड पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बसों में यात्रियों की ज्यादा संख्या होने के कारण उन्हें सीट नहीं मिल पा रही है। इस कारण यात्रियों को बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। इसके लिए कई बार उन्होंने रोडवेज अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। यात्रियों ने रूट पर अन्य बसों को चलाने की मांग की है।
हरिद्वार रूट पर डिपो से 40 बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की संख्या के आधार पर अन्य बसों को हरिद्वार के लिए भेजा जाएगा।
विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।