फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   40 day old child dies under suspicious circumstances

Panipat News: संदिग्ध परिस्थितियों में 40 दिन के बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
40 day old child dies under suspicious circumstances
पानीपत। शहर की वीवर्स कॉलोनी में एक सप्ताह पहले 40 दिन के बच्चे की मौत सिर में लगी गंभीर चोट के कारण हुई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। बच्चे की मौत का असल कारण जानने के लिए बच्चे की मां ने उसका पोस्टमार्टम कराया था। उसका आरोप है कि उसके पति ने बच्चे को पटक दिया जिस कारण उसकी मौत हुई है। अब पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बच्चे के पिता पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। उसकी धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन


अशोक विहार कॉलोनी निवासी अंजली ने बताया कि अक्टूबर 2021 में उसकी शादी विशाल निवासी विवर्स कॉलोनी के साथ हुई थी। शादी के बाद वह दो बच्चों की मां बनी। बड़ी बेटी डेढ साल की रिया है। 40 दिन पहले उसने दूसरे को जन्म दिया। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। विशाल उसके साथ काफी दुर्व्यवहार करता रहा। जब उसकी डिलीवरी हुई तो सास-ससुर उससे मिलने अस्पताल में नहीं आए। जब उसने पति को इसकी शिकायत की तो उसको घर से निकाल दिया गया था। वह अपने मायके आ गई थी। कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने कहा कि बेटे का नामकरण करना है, वह घर आ जाए। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर ससुराल में आ गई। 28 अक्टूबर की रात पति विशाल ने उसके साथ झगड़ा किया और दोनों बच्चों को रखकर उसे बाहर निकाल दिया। रात भर बच्चा रोता रहा, उसको घर के बाहर रात गुजारनी पड़ी। सुबह जब गेट खुला तो वह अंदर चली गई। जहां उसने अपने बच्चे को दूध पिलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फिर उसे बाहर निकाल दिया। वह वहां से सीधा अपने मायके आ गई।
विज्ञापन

30 अक्टूबर को उसने ससुर को फोन किया और कहा कि बच्चों को उसे दे दें लेकिन उन्होंने मना कर दिया। डेढ घंटे तक उसके साथ फोन पर झगड़ा किया गया। 30 अक्तूबर शाम छह बजे अचानक ससुराल वालों का फोन आया और उन्होंने बहुत प्यार से उससे बात की और कहा कि बच्चे की तबीयत खराब हो रही है, वह घर आ जाए। जब वह ससुराल पहुंची और बच्चे को गोद में लिया तो वह मृत था। उसे शक है कि उसके पति विशाल व उसके परिजनों ने बच्चे को पटका है। उन्होंने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर आरोपी पति पर केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बच्चे की मौत सिर में चोट लगने के कारण मिली है। आरोपी की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed