फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   398 road accidents in eight months, 232 people lost their lives

Panipat News: आठ माह में 398 सड़क हादसे, 232 लोग गंवा चुके जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
398 road accidents in eight months, 232 people lost their lives
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जनवरी से अगस्त तक 398 हादसों में 232 लोग जान गंवा चुके हैं। पुलिस के प्रयास के बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
आठ माह में जिले में 1.24 लाख से अधिक वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या ओवर स्पीड में चलाने वाले वाहन सबसे अधिक हैं। दूसरी बड़ी संख्या सड़कों पर गलत तरीके से पार्किंग करने वाले वाहन चालक हैं।
विज्ञापन

जिले में जीटी रोड, रोहतक हाईवे और पानीपत-हरिद्वार हाईवे से होकर वाहन चालक गुजरते हैं। हाईवे पर फर्राटा भरते वाहन चालक अक्सर हादसों का कारण बन रहे हैं। यातायात पुलिस के रिकॉर्ड में जनवरी से 31 अगस्त तक 398 हादसे हुए हैं। इनमें 275 लोग घायल हुए हैं। लगातार बढ़ रहे हादसे के ग्राफ को कम करने के लिए जिले में वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराया गया। लेकिन, वाहन चालक नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जनवरी से अगस्त तक 1.24 लाख से अधिक वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए। इनमें से 78,124 वाहन चालकों के चालान निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने के कारण हुए। वहीं, 2,985 दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए। गलत दिशा में वाहन चलाने पर 23,285 और सड़क पर गलत पॉर्किंग करने पर 19,730 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed