फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   39,960 metric tonnes of paddy arrived in seven mandis, but only 120,27 could be procured

सात मंडियों में 39,960 मीट्रिक टन धान की आवक, लेकिन सिर्फ 120,27 की हो पाई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
39,960 metric tonnes of paddy arrived in seven mandis, but only 120,27 could be procured
पानीपत। जिले की सातों अनाज मंडियों में 12 अक्तूबर तक कुल 39,960 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें से 120,27 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 3719 मीट्रिक टन धान कॉमन व 1509 किस्म की 24161 मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 किस्म की 53 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इस कुल आवक में से मिलर्स तथा डीलरों ने 24,214 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। आंकड़ों के हिसाब से खरीदारी में हैफेड पहले नंबर पर रहा। हैफेड ने 10919 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 2334 मीट्रिक टन और एचडब्लयूसी ने 2493 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
विज्ञापन

धान की आवक और खरीद
1. बाबरपुर मंडी में कुल 6151 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5434 मीट्रिक टन, कॉमन किस्म की 12 मीट्रिक टन धान,1509 किस्म की 705 मीट्रिक धान है। इसमें से 705 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। हैफेड ने 5446 मीट्रिक टन धान की खरीद की।
विज्ञापन

2. बापौली मंडी में कुल 2237 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 317 मीट्रिक टन, कॉमन 617 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 1292 मीट्रिक टन धान व बासमती/1121 किस्म की 11 मीट्रिक टन धान है। इसमें से 1303 मीट्रिक टन धान खरीदा गया और हैफेड ने 934 मीट्रिक टन धान की खरीद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. इसराना मंडी में कुल 247 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 220 मीट्रिक टन धान, कॉमन 27 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें हैफेड ने 247 मीट्रिक टन धान खरीदा।
4. मतलौडा मंडी में कुल 4220 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1778 मीट्रिक टन, कॉमन किस्म 730 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 1712 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
5. पानीपत मंडी में कुल 6209 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2583 मीट्रिक टन, कॉमन किस्म की 1373 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 2252 मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 किस्म की 1 मीट्रिक टन धान है। इसमें 2253 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया।
6. समालखा मंडी में कुल 20677 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1643 मीट्रिक टन, कॉमन 896 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 18097 मीट्रिक टन धान व बासमती/1121 किस्म की 41 मीट्रिक टन धान की आवक है इसमें 18138 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया। हैफेड ने 2539 मीट्रिक टन धान खरीदा।
7. सनौली मंडी में कुल 219 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 52 मीट्रिक टन, कॉमन 64 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 103 मीट्रिक टन धान की आवक हुई। इसमें से मिलर्स तथा डीलरों ने 103 मीट्रिक टन धान खरीदा। हैफेड ने 116 मीट्रिक टन धान की खरीद की।

किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। राज्य सरकार ने बहुत ही बेहतरीन व्यवस्था किसानों के लिए की है ताकि मंडी में वे अपने शेड्यूल के अनुसार अपनी फसल लेकर आ सके। -सुशील सारवान, उपायुक्त, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed