फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   36 thousand rupees missing from the account of two youths

दो युवकों के खाते से 36 हजार रुपये गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
36 thousand rupees missing from the account of two youths
पानीपत। साइबर अपराधी आए दिन लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके खाते से पैसे चोरी कर रहे हैं। वीरवार को शांति नगर व मुखीजा कॉलोनी के युवकों के खाते से करीब 36 हजार रुपये पार हो गए। दोनों वारदातों को अलग-अलग तरीके से अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शांति नगर के युवक के खाते से 10,800 रुपये चोरी
हीरेंद्र कुमार पुत्र मुलचंद चौहान निवासी शांति नगर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वो अपने दोस्त के खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर रहा था, लेकिन तकनीकी खामी से पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। उसके खाते से पैसे कट गए। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर कॉल आई। फोनकर्ता ने उसे कहा कि उसके खाते से जो पैसे कटे हैं वो लिंक डाउनलोड करने पर मिलेंगे। फोनकर्ता ने उसके फोन पर एक लिंक भेजा। जैसे ही उसने वो लिंक डाउनलोड किया उसके खाते से 10,800 रुपये गायब हो गए।
विज्ञापन

मुखीजा कॉलोनी के युवक के खाते से 25 हजार चोरी
सदन कुमार निवासी मुखीजा कॉलोनी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके पास बुधवार को एक कॉल आई थी। फोनकर्ता ने खुद को वोडाफोन कंपनी का मैनेजर बताया और कहा कि उसकी ऑनलाइन केवाईसी पेडिंग है। फोनकर्ता ने 10 रुपये खाते से काटने की बात कही। इसके बाद फोनकर्ता ने उसका मोबाइल हैक कर लिया और उसके खाते से 25 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed