फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   36 hours of waterless fast kept with Kharna, today Arghya to the Astanchal Sun

खरना के साथ रखा 36 घंटे का निर्जला व्रत, आज अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 03:09 AM IST
विज्ञापन
36 hours of waterless fast kept with Kharna, today Arghya to the Astanchal Sun
पानीपत। छठ पूजा में दूसरे दिन को श्रद्धालुओं ने खरने में खीर-पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का उपवास भी शुरू हो गया। रविवार को डूबते और फिर सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व संपन्न होगा।
विज्ञापन

खरना में शनिवार को दिनभर व्रत रखकर श्रद्धालुओं ने शाम को खीर पूड़ी का भोग लगाया। फिर प्रसाद ग्रहण करने के बाद आसपास और मित्रों-रिश्तेदारों में वितरित किया। इससे पहले नहाय खाय के साथ चार दिनी पर्व शुरू हुआ था। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से अलग चूल्हा स्थापित कर प्रसाद बनाया। अधिकतर श्रद्धालुओं ने इसके लिए लकड़ी के नए चूल्हे का इस्तेमाल किया। कारण कि यह शुभ और पवित्र माना जाता है। विदित हो कि छठ पर्व में शुद्धता का बहुत ध्यान रखा जाता है और लहसुन-प्याज का प्रयोग भी वर्जित रहता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राधे-राधे ने बताया कि षष्ठी तिथि 30 अक्तूबर को प्रात: काल 5:49 बजे लग रही है जोकि 31 अक्तूबर को प्रात: काल 3:27 बजे तक रहेगी। 30 अक्तूबर को सूर्यास्त शाम को 5:37 बजे होगा और 31 अक्तूबर को सूर्योदय प्रात: 6:34 बजे होगा। अरुणोदय काल में दूसरे अर्घ्य के बाद व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजाए गए घाट, श्रद्धालुओं का लगा तांता
- छठ महापर्व की तैयारी पूरी, खरीदारी करने बाजारों में उमड़े श्रद्धालु
पूर्वांचल मीडिया प्रमुख चंदन चौहान ने बताया कि पानीपत के सभी घाटों को बड़ी मेहनत और तसल्ली से सजाया गया है। रविवार की दोपहर से ही श्रद्धालुओं का तांता घाटों पर लग जाएगा। मुख्य रूप से असंध रोड रजबाहे में रामराज संस्था की ओर से इंतजाम किया गया है। एनएफएल रजबाहे पर पूर्वांचल समन्वय परिवार संस्था, पूर्वांचल कल्याण समिति और पूर्वांचल एकता मंच ने घाटों की तैयारी कर ली है। बाबरपुर ड्रेन नंबर दो पर जनहित प्रवासी वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से साफ-सफाई और सारी विधि व्यवस्था को किया गया है। इसी तरह सैनिक कॉलोनी और कुटानी रोड पर सूर्यदेव छठ सेवा समिति के तरफ से विधि व्यवस्था किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed