फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   350 houses in Dinanath Colony in danger, Waqf issues notice

Panipat News: दीनानाथ कॉलोनी में 350 मकानों पर संकट, वक्फ ने थमाया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
350 houses in Dinanath Colony in danger, Waqf issues notice
पानीपत। शहर की दीनानाथ काॅलाेनी में 350 मकानों पर संकट मंडराने लगे हैं। वक्फ बोर्ड ने इन मकान मालिकों को नोटिस दिए हैं। इसके साथ कोर्ट के आदेश पर इन मकानों को 28 अप्रैल तक खाली कराया जाना है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के शुक्रवार को कॉलोनी में पहुंचने पर लोगों को अपने आशियाने बचाने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

वक्फ बाेर्ड दीनानाथ कॉलोनी में 350 मकान खाली कराने की मांग के लिए 2012 में काेर्ट गया था। इसमें लगातार सुनवाई चली। कॉलोनीवासियों का कहना है कि एक काॅलाेनाइजर ने 20 वर्ष पूर्व इस जमीन काे अपना बताकर फुल पेमेंट एग्रीमेंट पर बेचा था। अब सभी प्लाटाें पर घर बन गए हैं। कोर्ट के आदेश पर इनको गिराने की तैयारी चल रही है। पूर्व मेयर सुरेश वर्मा ने कहा कि अब काेर्ट का दरवाजा खटखटाए बिना घर बचने की संभावना नहीं हैं। उन्हाेंने सभी लोगों काे भराेसा दिलाया कि सबसे पहले वह खुद जनता के साथ हैं। वार्ड-छह की पार्षद काेमल पांचाल के पति ने भी लाेगाें काे किसी का कुछ नहीं बिगड़ने का भरोसा दिया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि यहां 50 से 100 गज के प्लॉट हैं। लोगों ने खून पसीने की कमाई से मकान बनाए हैं। अब कई सालों बाद मकान गिराने की बात सामने आई है।
विज्ञापन



बॉक्स

बोर्ड का कहना खेती करने ली थी जमीन
वक्फ बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी माेइनुद्दीन ने बताया कि दीनानाथ काॅलाेनी में खेती के लिए बाेर्ड से पट्टे पर जमीन ली थी। यहां करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन का विवाद है। यहां कुछ जमीन में घर बन गए और कुछ खाली हैं। खाली जमीन में अब मिट्टी डाली जा रही है। बोर्ड अपनी जमीन मांग रहा है। इसके लिए कई साल तक केस लड़ा है। कोर्ट ने उनको सही मानते हुए उनके हक में फैसला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed