फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं मिले तो सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे मरीज, डॉक्टर ना मिलने से मरीज परेशान

हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं मिले तो सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे मरीज, डॉक्टर ना मिलने से मरीज परेशान

Tue, 19 Mar 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं मिले तो सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे मरीज, डॉक्टर ना मिलने से मरीज परेशान
हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं मिले तो सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे मरीज, डॉक्टर न मिलने से मरीज परेशान
विज्ञापन

पानीपत।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सिविल अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ रही है। ओपीडी 700 पार कर गई। लेकिन कई विभागों में डॉक्टर नहीं मिले जिस कारण मरीजों को बिना इलाज ही घर वापस लौटना पड़ा। डॉक्टर ना मिलने से गुस्साएं हड्डी रोगी एकत्रित होकर सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान के पास पहुंचे। यहां मरीजों ने सिविल सर्जन को अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि पिछले 15 दिन वो रोजाना सिविल अस्पताल में आ रहे है, लेकिन ओपीडी में डॉक्टर ही नहीं मिलते। कोई काफी परेशान है। वो गरीब आदमी है इसलिए निजी अस्पताल में वो इलाज नहीं करवा सकते। इसलिए वो पूरी तरह से सरकारी अस्पताल पर ही निर्भर है।

लोगों की समस्या सुनने के बाद सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने एमएस डॉ. आलोक जैन को फोन कर इस बारे में पूछा तो डॉ. आलोक ने कहा कि वो कोर्ट केस में गए बाद में आकर ओपीडी के मरीजों को जरूर देखकर जाएंगे। इस पर सीएमओ ने कहा कि जब पर्ची कट गई है तो मरीजों का उपचार जरूर होना चाहिए। सिविल सर्जन कार्यालय में संतोष, रमेश, रूबी, रोशनी देवी, सुनील कुमार, रीमा देवी, दिनेश कुमार ने बताया कि वो काफी दिनों से हड्डी रोग विशेषज्ञ के दफ्तर के चक्कर काट रहे है, लेकिन यहां पहुंचने पर पता चलता है कि डॉक्टर कोर्ट गए हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान ने बताया कि अस्पताल में एक ही हड्डी रोग विशेषज्ञ है। इसलिए कई बार परेशानी होती है। एक और हड्डी रोग विशेषज्ञ की डिमांड उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed