{"_id":"5c27cd0cbdec22571463dad8","slug":"31546112268-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकलीफ दूर करने के बहाने लूटी महिला की तीन अंगुठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकलीफ दूर करने के बहाने लूटी महिला की तीन अंगुठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकलीफ दूर करने के बहाने लूटी महिला की तीन अंगुठियां
पानीपत। सेक्टर 12 निवासी महिला गायत्री देशवाल पत्नी गंगा राम ने बताया कि शनिवार को वो घर से ऑटो में बैठकर सिंगला होटल के पास किसी काम से जा रही थी। जब वो बस स्टैंड पर उतरकर दूसरे ऑटो में सवार होने लगी तो वहां उसके पास एक लड़का आया। जिसने कहा कि उसकी गाड़ी बीएसएनएल के पास खड़ी है, तो क्या वो सिंगला होटल तक उसे छोड़ देंगी। इसके बाद महिला उसके साथ वहां तक गई। जहां पहले से ही एक लड़का खड़ा था। जिसने कहा कि यहां बैठ जाओ, उसकी मम्मी गाड़ी लेकर आ रही है। इसके बाद युवक ने महिला का हाथ पकड़ा व उसे किसी तरह की तकलीफ होने की बात कही। साथ ही कहा कि महिला को पीली धातु से झाड़ना पड़ेगा। जिसके लिए दोनों हाथ की अंगूठी निकाल कर देनी होगी। महिला ने उसके कहे अनुसार उसे तीनों अंगूठियां निकाल कर दे दी। अंगूठियां लेने के बाद आरोपी महिला को झाड़ने लगा व कुछ ही देर बाद कहा कि वो पताशे लेने जा रहा है। पताशे लेने के बहाने बदमाश वहां से भाग गया। महिला की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी।