फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   31411 metric tonnes of paddy arrived in the mandis

मंडियों में हो चुकी 31411 मीट्रिक टन धान की आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
31411 metric tonnes of paddy arrived in the mandis
पानीपत। जिले की मंडियों में 31411 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। उधर, उपायुक्त सुशील सारवान का कहना है कि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। राज्य सरकार ने बेहतरीन व्यवस्था उनके लिए की है ताकि मंडी में वे अपनी फसल लेकर शेड्यूल के अनुसार आ सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस तरह की व्यवस्था करने वाला हरियाणा प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां इस प्रकार से शेड्यूल के अनुसार किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति उनकी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर खरीदता है अथवा अन्य किसी प्रकार की कटौती करता है तो उसकी शिकायत जिला प्रशासन को की जा सकती है। उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर लाएं ताकि फसल का लाभदायक मूल्य प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी मंडियों में आने वाले किसानों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

6644 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए की आवक
जिला की विभिन्न मंडियों में 10 अक्तूबर तक कुल 31411 मीट्रिक टन धान की आवक हुई जिसमें से 6644 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 2857 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 21927 मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 किस्म की 13 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। जिला की मंडियों में 31411 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 21940 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 6667 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। एफसीआई द्वारा 1633 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 1171 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस मंडी में कितने धान की हुई आवक
बाबरपुर मंडी- कुल 3319 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2699 मीट्रिक टन, कोमन किस्म की 12 मीट्रिक टन धान, 1509 किस्म की 608 मीट्रिक धान की आवक की गई।
बापौली मंडी- कुल 2062 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 317 मीट्रिक टन, कोमन 617 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 1125 मीट्रिक टन धान व बासमती/1121 किस्म की 3 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसराना मंडी- कुल 247 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 220 मीट्रिक टन धान, कोमन 27 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
मडलौडा मंडी- कुल 2862 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1169 मीट्रिक टन, कोमन किस्म 498 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 1195 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
पानीपत मंडी- कुल 4102 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1217 मीट्रिक टन, कोमन किस्म की 1065 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 1820 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

समालखा मंडी- कुल 18604 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 970 मीट्रिक टन, कोमन 544 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 17080 मीट्रिक टन धान व बासमती/1121 किस्म की 10 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है।
सनौली मंडी- कुल 215 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 52 मीट्रिक टन, कोमन 64 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 99 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
विभिन्न एजेंसियों ने खरीदा धान
मंडी मिलर्स हैफेड एफसीआई, एचडब्लयूसी
बाबरपुर 608 एमटी 2711 एमटी ---
बापौली 1128 एमटी 934 एमटी ---
मडलौडा 1195 एमटी 1145 एमटी 257 एमटी
पानीपत 1820 एमटी --- 1633 एमटी, 914 एमटी
समालखा 17090 एमटी 1514 एमटी ---
सनौली 99 एमटी 116 एमटी ---
इसराना --- 247 एमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed