{"_id":"6792af6776d1442abe0330d4","slug":"31-thousand-flags-will-be-ready-for-shri-shyam-dhwaja-yatra-panipat-news-c-244-1-sknl1016-131098-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्री श्याम ध्वजा यात्रा के लिए तैयार होंगे 31 हजार ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्री श्याम ध्वजा यात्रा के लिए तैयार होंगे 31 हजार ध्वज
विज्ञापन
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट की जिला इकाई की ओर से चुलकाना धाम के लिए वार्षिक श्री श्याम ध्वजा यात्रा इस बार दो मार्च को निकाली जाएगी। इसके लिए लगभग 31 हजार ध्वज तैयार किया जा रहे हैं। यात्रा में आने वाले हर एक श्याम प्रेमी को यह ध्वज दिया जाएगा। ये जानकारी ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल ने दी।
विकास गोयल ने बताया कि इस बार ध्वज प्रिंटिंग का कार्य कोलकाता की एक विशेष टीम को दिया गया है। लगभग 100 कारीगर दिन-रात मेहनत कर इन ध्वजों को तैयार करेंगे। अगले 20 दिन में सभी ध्वज लगभग तैयार हो जाएंगे। श्याम भक्तों की सुविधा को देखते हुए वृंदावन ट्रस्ट की ध्वज संयोजक टीम नवीन गर्ग, मुकेश गोयल, बलदेव गांधी ने बताया कि ध्वज को एक लाठी में डाल कर एक पवित्र लाल धागे से बांधा जा रहा है। टेप लगाकर ध्वज को सुगमता से पकड़ा जा सके, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। यह वार्षिक यात्रा हर वर्ष की तरह गोहाना रोड से चलकर बाबा के धाम चुलकाना धाम पहुंचेगी।
श्री श्याम निशान यात्रा का उद्देश्य
वृंदावन ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल, वरुण सिंगला व दिनेश गर्ग ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री श्याम निशान यात्रा एक धार्मिक और आस्था से जुड़ी यात्रा है जो विशेष रूप से भारत के विभिन्न स्थानों पर श्याम भक्तों द्वारा आयोजित की जाती है। यह यात्रा श्री श्याम बाबा के प्रति भक्तों की श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। निशान यात्रा में, भक्त श्री श्याम बाबा के ध्वज (निशान) के साथ यात्रा करते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। यह यात्रा विभिन्न मंडलों द्वारा सामूहिक रूप से शुरू होती है और स्थानीय मंदिरों में जाकर बाबा को ध्वज समर्पित किए जाते हैं, जहां भक्त श्याम बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
भक्तों का बढ़ता है विश्वास और श्रद्धा
श्री श्याम निशान यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्याम बाबा की पूजा और आशीर्वाद प्राप्त करना होता है। इसके माध्यम से भक्तों का विश्वास और श्रद्धा बढ़ती है और वे अपने जीवन के सभी संकटों से मुक्ति प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। इस यात्रा के दौरान भक्तों को श्याम बाबा के साथ भजन और कीर्तन का आनंद भी मिलता है, जिससे उनका आध्यात्मिक अनुभव और भी गहरा होता है।
यात्रा में शामिल होने के फायदे
आध्यात्मिक उन्नति यात्रा में सम्मिलित होकर भक्त अपने आध्यात्मिक जीवन में उन्नति प्राप्त करते हैं। वृंदावन ट्रस्ट द्वारा इस आध्यात्मिक यात्रा को एक बहुत ही भव्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है और इसे श्याम बाबा के प्रति भक्तों की अडिग श्रद्धा और समर्पण के रूप में देखा जाता है।