फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   31 complaints came in Samadhan Camp, only one got solution

Panipat News: समाधान शिविर में 31 शिकायत आई, एक का ही मिला समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
31 complaints came in Samadhan Camp, only one got solution
पानीपत। नगर निगम के ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स स्थित निगम आयुक्त कार्यालय में बुधवार को दूसरे दिन भी समाधान शिविर लगाया गया। इसमें कुल 31 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से सिर्फ एक का समाधान हो सका। बाकी शिकायतों को अधिकारियों के माध्यम से संबंधित शाखाओं को भेज दिया गया है। दूसरे दिन भी ज्यादातर शिकायतें संपत्तिकर शाखा से संबंधित रहीं। कुल 31 में से 18 शिकायतें केवल संपत्तिकर शाखा से संबंधित थी। जिनमें संपत्तिकर ठीक करवाने, प्रॉपर्टी आईडी में नाम, एरिया, कैटेगरी, रकबा, मोबाइल नंबर ठीक करवाने से संबंधित थी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गलत लिंक की गई संपत्तिकर आईडी जैसी शिकायतें आई। जिनकी वजह से संपत्ति के असल मालिकों का टैक्स ज्यादा बन गया। कुछ शिकायतें संपत्तिकर आईडी के साथ जोड़े गए विकास शुल्क से संबंधित रहीं। इसके अलावा रिहायशी एरिया में मोबाइल टॉवर लगाने, टूटी पुलिया ठीक करवाने बारे, एंट्री गेट, फॉगिंग, मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाने जैसे शिकायतें सामने आई। खास बात ये है कि निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठकर समाधान शिविर लगाया। सुबह नौ से लेकर 11 बजे तक समस्याएं सुनी। इस दौरान निगम में कुल 27 शिकायतें पहुंची। 11 बजे के बाद भी निगम में समाधान शिविर में चार शिकायतें आई। इनको भी अधिकारियों ने रजिस्टर किया। वहीं, शिकायतकर्ताओं को सप्ताह भर में समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पहले भी मंगलवार को निगम के समाधान शिविर में 16 शिकायतें आई थी। इनमें से सिर्फ छह का समाधान हुआ था। पिछली शिकायतों में से भी 10 शिकायतें लंबित रही। यानी अब तक दो दिन में शिविर के माध्यम से निगम के पास कुल 47 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। इनमें से सात का समाधान हो चुका है। जबकि 40 शिकायतें अभी समाधान के लिए अधिकारियों को भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


गलत आईडी जुड़ने से बना 74 हजार का टैक्स
राम नगर की रहने वाले अनीता देवी ने बताया कि उनके 199 गज की आईडी में निगम ने किसी और की आईडी को लिंक कर दिया है। जिसकी वजह से उनका संपत्ति कर 74 हजार रुपये से ज्यादा बन चुका है। अनीता ने अपना संपत्ति कर ठीक करने की गुहार लगाई है। इसके अलावा निगम पहुंचे शिकायतकर्ता विनोद ने अधिकारियों को बताया कि उसकी संपत्ति निगम के वैध एरिया में है। जो कि पोर्टल पर अवैध दर्शायी जा रही है। इसे वैध कराया जाए। वार्ड नंबर 16 विकास नगर में फॉगिंग करानी की मांग की गई। पंकज मुखीजा ने अपनी संपत्ति की कनवर्जन की फाइल दी और इसकी प्रॉपर्टी आईडी बनवाने की मांग की। सुशीला ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की गुहार लगाई। सोनिया ने उनके रिहायशी एरिया में मोबाइल टॉवर के खिलाफ शिकायत दी। स्वरूपचंद ने अपनी संपत्ति की पुरानी आईडी से नई आईडी का पता लगाने की दरखास्त लगाई। विजय नारंग ने अपनी संपत्ति की विभाजित कर दूसरे प्रॉपर्टी आईडी की अपील की है। जयकिशन ने एंट्री गेट तो उषा रानी ने टूटी पुलिया को ठीक करने की शिकायत दी।





वर्जन:
समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के बाद भी कुछ शिकायतें मिली हैं उनको भी लिया गया है। शिकायत के अनुसार संबंधित शाखा के अध्यक्ष को शिकायतें भेज दी गई हैं। अब इनकी प्रतिक्रिया ली जाएगी। प्रयास रहेगा कि एक सप्ताह भीतर शिकायतों का निवारण कराया जा सके।
डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed